फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED officials questioned Khadse, Jayant Patil said - investigating agencies are harassing

खडसे पर शिकंजा: ईडी के अधिकारियों ने की पूछताछ, जयंत पाटिल बोले-जांच एजेंसियां कर रहीं प्रताड़ित

Thu, 08 Jul 2021 05:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 08 Jul 2021 05:39 PM IST
सार

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार की घटक राकांपा के नेता एकनाथ खडसे के खिलाफ ईडी ने शिकंजा कस दिया है। पुणे के जमीन घोटाले को लेकर गुरुवार को वे पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए। उधर राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भाजपा पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
ED officials questioned  Khadse, Jayant Patil said - investigating agencies are harassing
जयंत पाटिल - फोटो : Facebook

विस्तार

महाराष्ट्र में गर्मा रही सियासत के बीच केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने पूर्व मंत्री व राकांपा नेता एकनाथ खडसे पर शिकंजा कस दिया है। बुधवार को जारी समन पर खडसे गुरुवार को जांच एजेंसी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुणे के जमीन घोटाले में उनके दामाद को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने आरोप लगाया है कि भाजपा साजिश रच रही है। केंद्रीय जांच एजेंसियां खडसे को प्रताड़ित कर रही हैं। 

विज्ञापन


खडसे के वकील मोहन टेकवडे ने बताया कि ईडी के अधिकारी जब बुलाएंगे खडसे पेश होंगे। हमने ईडी से कहा कि हम नियमित रूप से पेश होंगे। हमने लेनदेन व जमीन सौदे को लेकर सारे दस्तावेज सौंप दिए हैं। कुछ और दस्तावेज अगले 10 दिन में सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


खड़से के खिलाफ ईडी के केस को लेकर जयंत पाटिल ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि खडसे जांच में बेदाग निकलेंगे। भाजपा उन्हें प्रताड़ित करने के चाहे जो षड्यंत्र रचे, लेकिन वह खरे साबित होंगे। जांच के तथ्यों में कोई दम नहीं है। इस जमीन के मामले में फैसला आ चुका है कि वह वैध तरीके से खरीदी गई। 
 

बता दें ईडी ने मंगलवार रात को खडसे के दामाद गिरीश चौधरी को इस मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें बुधवार को विशेष पीएमएलए अदालत ने 12 जुलाई तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि चौधरी पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं कर रहे थे। 

खड़से ने पिछले साल छोड़ी थी भाजपा
खडसे (68) ने पिछले साल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी। खडसे ने इसी भूमि सौदे और कुछ अन्य मुद्दों के संबंध में आरोपों का सामना करने के बाद 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त वे राजस्व मंत्री थे।


खड़से पर यह है आरोप 
आरोप है कि पुणे के भोसारी इलाके में खडसे ने अपने परिवार को महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की सरकारी जमीन खरीदने में मदद करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया था। महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के साथ ही आयकर विभाग ने उन्हें मामले में क्लीन चिट दे दी थी। यह मामला मई 2016 का है जब पुणे के एक कारोबारी हेमंत गवांडे ने शहर के बुंद गार्डन पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed