{"_id":"5f3b715ad67f2f11071d20e5","slug":"there-is-no-change-in-medical-condition-of-former-president-pranab-mukherjee-says-army-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणब मुखर्जी की हालत में नहीं हो रहा सुधार, जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं पूर्व राष्ट्रपति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रणब मुखर्जी की हालत में नहीं हो रहा सुधार, जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं पूर्व राष्ट्रपति
Tue, 18 Aug 2020 03:14 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 18 Aug 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्हें लगातार जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और उनके वाइटल पैरामीटर स्थिर है। इस बात की जानकारी सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने दी। जहां 84 साल के मुखर्जी भर्ती हैं।
विज्ञापन
There is no change in the medical condition of Former President Pranab Mukherjee. He continues to be on ventilator support and his vital parameters are stable: Army Hospital (R&R), Delhi pic.twitter.com/UmnUmJmsnc
— ANI (@ANI) August 18, 2020विज्ञापन
मंगलवार को भी उनकी हालत में किसी तरह का बदलाव नहीं आया। अस्पताल ने बताया था कि उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। उनके वाइटल और क्लिनिकल पैरामीटर स्थिर हैं। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी हालत पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जीवनरक्षा प्रणाली पर हैं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, तबीयत स्थिर, फिलहाल कोई सुधार नहीं
इससे पहले रविवार को भी उनकी हालत में कोई बदलाव नहीं आया। दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा था कि उनके क्लिनिकल पैरामीटर और वाइटल स्थिर हैं और उन्हें लगातार वेंटिलेंटर सपोर्ट पर रखा गया है। वे पहले से ही कई बीमारियों से ग्रस्त हैं। उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर विशेषज्ञों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है।
वहीं उनके बेटे अभिजीत बनर्जी ने कहा था, 'वह पिछले दिनों की तुलना में अब पहले से ज्यादा बेहतर और स्थिर हैं। उसके सभी वाइटल पैरामीटर स्थिर हैं और उनपर उपचार का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। हमें दृढ़ता से विश्वास है कि वह जल्द ही हमारे पास वापस आ जाएंगे।'