{"_id":"5a8073b64f1c1b8c268b9a74","slug":"then-it-will-return-to-the-winter-today-may-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लौटेगी ठंड, आज हो सकती है बारिश, 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फिर लौटेगी ठंड, आज हो सकती है बारिश, 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
टूरिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में पारे के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे में फिर दिल्ली का मौसम सर्द होने वाला है। सोमवार को दिल्ली में बारिश की बूंदें पड़ेगी, जिससे अधिकतम पारे में 3 डिग्री तक की कमी आएगी। रविवार को भी दिल्ली में तेज हवा चली। पंजाब में हुई बारिश के चलते दिन में धूप छांव का खेल जारी रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सिसयस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 8.5 डिसे. दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिसे. ज्यादा दर्ज किया गया है। अगले 48 घंटे में बारिश व पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी।
रविवार को भी पंजाब में बारिश के चलते दिन में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को नॉर्थ पंजाब में बारिश हुई है। उससे दिल्ली में दिन के मौसम में थोड़ा बदलाव आया है। अगले 48 घंटे में दिल्ली में बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने कहा कि 13 फरवरी के बाद मौसम साफ होगा लेकिन 15 फरवरी को फिर हिमालयन रेंज में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इससे पहाड़ों पर बारिश होगी। उसका असर फिर दिल्ली में पड़ सकता है।