फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The young Pakistani girl hacked Facebook ID of Rampur Guy

पाकिस्तानी लड़की ने हैक की रामपुर के लड़के की फेसबुक आईडी

Sun, 26 Feb 2017 08:43 AM IST
अखिलेश शर्मा/ अमर उजाला, रामपुर
अखिलेश शर्मा/ अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 26 Feb 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
The young Pakistani girl hacked Facebook ID of Rampur Guy
सांकेतिक चित्र

एक पाकिस्तानी युवती ने रामपुर के एक युवा कारोबारी की फेसबुक आईडी हैक कर ली। युवती कारोबारी से मैसेंजर के जरिए जुड़ी और पूल गेम की परचेंजिंग गेम की लिस्ट से पूल कैश ट्रांसफर करने की जिद करने लगी। जब कैश ट्रांसफर नहीं किया तो युवती ने युवक की फेसबुक आईडी को हैक कर लिया। कारोबारी ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोती मस्जिद चाह खान सामा एफसी रोड निवासी फारूख सिमाब का सुपर मार्केट में शू स्टोर है। फारूख सिमाब को इंटरनेट पर ऑनलाइन पूल गेम खेलने का शौक है। वह अपने स्मार्ट फोन से पूलगेम खेलकर कैश जीतते हैं। पाकिस्तान की युवती फातिमा बतूल ने सिमाब की फेसबुक आईडी पर मैसेंजर पर संपर्क किया। इसके बाद फातिमा सिमाब से चैटिंग करने लगी। धीरे-धीरे उसने सिमाब से पूल कैश को अपनी फेसबुक आईडी पर ट्रांसफर करने की मांग की, सिमाब ने मना कर दिया। इसके बाद फातिमा ने सिमाब की फेसबुक आईडी को हैक कर लिया।
विज्ञापन


सिमाब का कहना है कि उसने जब दोबारा आईडी खोली तो ब्लाक लिखा आया। थोड़ी देर बाद पासवर्ड डाला तो पता लगा कि वह चेंज था। इसकी शिकायत पिछले सप्ताह कोतवाली पुलिस से की गई। वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। सिमाब का कहना है कि वह एसपी से मिले और पाकिस्तानी युवती द्वारा फेसबुक आईडी हैक करने की शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पाकिस्तान की फातिमा बतूल के खिलाफ आईटीएक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खेला जाता है परचेजिंग पूल गेम

The young Pakistani girl hacked Facebook ID of Rampur Guy
सांकेतिक चित्र

परचेजिंग पूलगेम खेलने के लिए अपने स्मार्ट फोन या डेस्कटाप पर डाउनलोड करके खेला जा सकता है। स्मार्ट फोन पर अधिकांश युवा पूलगेम खेल रहे हैं और पूल कैश प्राप्त कर रहे हैं। स्मार्ट फोन पर प्ले स्टोर में जाकर पूलगेम को डाउनलोड करके अपनी आईडी से कनेक्ट करने के बाद यह गेम खेला जाता है। इसमें जितने भी अंक आपको मिलते हैं उन्हें आपके एकाउंट में स्टोर किया जाता है। हर हफ्ते आपके गेम के हिसाब से इसमें कैश प्वाइंट एकत्र होते रहते हैं इनसे आप कोई भी ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।

पूलगेम का अच्छा प्लेयर है फारूख सिमाब
जिस फारूख सिमाब ने पाकिस्तानी युवती फातिमा बतूल के खिलाफ फेसबुक आईडी हैक करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है वह पूलगेम का अच्छा प्लेयर है। सिमाब का कहना है कि उसे वर्ल्ड में तीसरा स्थान मिल चुका है। उसके पास पूलगेम से प्राप्त लाखों कैश प्वाइंट हैं जोकि इस आईडी से जुड़े थे। सिमाब ने खतरे को भांपते हुए अपनी फेसबुक आईडी हैक होने पर पुलिस से संपर्क किया और आईडी को ब्लाक कराया है।
 

आईटी एक्ट की धारा 65, 66सी में सजा है आईडी हैक करने की

The young Pakistani girl hacked Facebook ID of Rampur Guy
सांकेतिक चित्र
किसी दूसरे शख्स की पहचान से जुड़े डेटा, गुप्त सूचनाओं वगैरह का इस्तेमाल करना भी साइबर अपराध है। यदि कोई इंसान दूसरों के क्रेडिट कार्ड नंबर, पासपोर्ट नंबर, आधार नंबर, डिजिटल आईडी कार्ड, ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन पासवर्ड, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर वगैरह का इस्तेमाल करके शॉपिंग या धन की निकासी करता है तो वह इस अपराध में शामिल हो जाता है। जब आप किसी दूसरे  शख्स के नाम पर या उसकी पहचान का आभास देते हुए कोई जुर्म करते हैं, या  उसका नाजायज फायदा उठाते हैं, तो यह जुर्म आइडेंटिटी थेफ्ट के दायरे में  आता है। ऐसा करने वाले पर आईटी (संशोधन) एक्ट 2008 की धारा 66 (सी) लगाने का प्रावधान है, जिसमें दोष साबित होने पर तीन  साल तक की जेल या एक लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है।

फेसबुक आईडी हैक करने की शिकायत आई थी। कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवेचना के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
- केके चौधरी एसपी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed