{"_id":"5c805fd6bdec22143c033eda","slug":"the-time-has-come-to-bring-an-fir-against-the-prime-minister-narendra-modi-said-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के खिलाफ एफआईआर करवाने का समय आ गया: कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री के खिलाफ एफआईआर करवाने का समय आ गया: कांग्रेस
Thu, 07 Mar 2019 05:33 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 07 Mar 2019 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप दोहराते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सौदे से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का समय आ गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को पत्रकारों से यह बात कही।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने एक अखबार में बुधवार को प्रकाशित खबर के आधार पर कहा, यह कांच की तरह साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री ने दसॉल्ट एविएशन को फायदा पहुंचाने के लिए अपने कार्यालय का दुरुपयोग किया जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने इस मामले में संसद को गुमराह करने के साथ देश की सुरक्षा को भी नजरअंदाज किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इंडियन नेगोसिएशन टीम (आईएनटी) से संबंधित इस खबर में इस सौदे में बैंक गारंटी और तकनीक हस्तांतरण की बात शामिल नहीं होने की बात कही गई है। साथ ही बताया गया है कि विमानों में भारत की जरूरतों के हिसाब से बदलाव की कीमत भी इसमें शामिल नहीं है।
विज्ञापन