फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Thailand PM said thank you to indian government for help in operation rescue 

ऑपरेशन गुफा : भारत के बिना आसान नहीं था बच्चों को निकालना, थाईलैंड के पीएम ने कहा शुक्रिया

Wed, 11 Jul 2018 01:11 AM IST
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, नागपुर
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, नागपुर Updated Wed, 11 Jul 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
The Thailand PM said thank you to indian government for help in operation rescue 

दुनिया की सबसे दुर्गम गुफा में फंसे जूनियर फुटबाल टीम के बच्चे और उनके कोच सहित 13 लोगों को निकालना इतना आसान नहीं था। लेकिन, भारत सरकार के अहम योगदान के चलते यह ऑपरेशन पूरा हो पाया।

विज्ञापन


इसलिए थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने भारत का खास तौर पर शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हम भारतीयों के प्रति आभारी हैं। दरअसल, थामलुआम गुफा में फंसे बच्चों और उनके 25 वर्षीय कोच इकापोल चानथ्वांग को निकालने के लिए थाईलैंड सरकार ने भारत सरकार से भी समर्थन मांगा था। इसके बाद भारत से हैवी केबीएस फ्लडपंप भेजा गया, जिससे गुफा में पानी का स्तर कम किया गया।
विज्ञापन


रविवार से ही इसका असर दिखाई दिया और पहली खेप में चार बच्चे गुफा से बाहर निकाल लिए गए। गोताखोर जूनियर फुटबाल के खिलाड़ियों सहित कोच को गुफा से बाहर निकालने में सफल हुए। भारत सरकार के आदेश पर केबीएस का हैवी फ्लडपंप महाराष्ट्र के सांगली जिला स्थित किर्लोस्कर समूह की कंपनी से भेजा गया था। किर्लोस्कर कंपनी के डिजाइनर हेड प्रसाद कुलकर्णी बीते शुक्रवार की रात को हैवी फ्लडपंप लेकर थाईलैंड रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद कुलकर्णी के भाई किशोर कुलकर्णी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि गुफा में भरे हुए पानी को निकालने के लिए हैवी पंप की जरूरत थी। भारत सरकार की तरफ से यह आदेश दिया गया था कि बड़ा से बड़ा पंप लेकर पंप तकनीकी विशेषज्ञ को थाईलैंड भेजा जाए।


उसके बाद किर्लोस्कर प्रबंधन ने प्रसाद कुलकर्णी को हैवी फ्लडपंप लेकर शुक्रवार को विशेष विमान से थाईलैंड भेजा। इस हैवी फ्लडपंप के जरिए गुफा से पानी निकालने का काम शुरू किया गया। जिससे रविवार से बच्चों को निकालने में गोताखोरों और बचाव दल को मदद मिली और सफल ऑपरेशन शुरू हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed