फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The terrified PoK resident said it felt like they would destroy everything

आसमान से बरस रहे थे शोले, पीओके निवासी ने कहा-ऐसा लगा जैसे वह सब कुछ तबाह कर देंगे

Mon, 21 Oct 2019 07:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 21 Oct 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
The terrified PoK resident said it felt like they would destroy everything

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में काफी घबराहट है। लोग दहशत में हैं कि पाक की नापाक करतूत का अंजाम कहीं उन्हें भी न भुगतना पडे़। पीओके के स्थानीय निवासियों ने कहा, जिस तरह से हमले हो रहे थे, ऐसा लग रहा था जैसे भारतीय सैनिक यहां की हर चीज तबाह कर देंगे। हालांकि, भारतीय सेना ने आबादी वाले इलाकों को निशाना नहीं बनाया। चश्मीदीदों ने कहा, सेना के गोले आतंकियों के लॉन्च पैडों पर आसमानी शोलों की तरह बरस रहे थे।

विज्ञापन


कई निवासियों ने सोशल मीडिया पर भारतीय सेना की कार्रवाई का वीडियो भी अपलोड किया है। निवासियों का दावा है कि भारतीय सेना ने खास तरह का गोला बारूद का इस्तेमाल किया। इसे ट्रेसर एम्युनिशन कहते हैं। गोले में इसी का इस्तेमाल किया गया है, जो बारूद के जरिए धमाका करती है।
विज्ञापन


रात के वक्त यह तेज आवाज और चमक के साथ निशाने को भेदती है। पीओके के एक आपदा प्रबंधन अधिकारी अख्तर अयूब का कहना है कि भारतीय सेना के हमले से नीलम घाटी का जूरा सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। यहां आतंकियों के लॉन्च पैड तकरीबन तबाह हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूरा के एक निवासी रजा अवान ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि भारतीय सेना यहां की हर चीज को नेस्तनाबूद करने पर आमादा है। वहीं, अथमुकम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाक सेना के स्वास्थ्य संस्थान को भी खासा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के गोलों ने कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed