{"_id":"5ab64daa4f1c1b5a598b5de5","slug":"the-temperature-will-hit-40-degrees-celcius-mark-next-week-weather-agency-skymet-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा पारा, मौसम एजेंसी ने दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगले हफ्ते 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा पारा, मौसम एजेंसी ने दी चेतावनी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Mar 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
गर्मी का सितम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले हफ्ते तक दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक या इसके पार पहुंच जाएगा। वहीं पहाड़ी इलाकों को छोड़कर देश ज्यादातर हिस्से में पारा 35 डिग्री सेल्सियस होगा। मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर की शनिवार को जारी रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार गर्मी मार्च में ही पड़नी शुरू हो गई। मार्च के पहले और दूसरे हफ्ते में हल्की गर्मी ने एंट्री मारी। तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। पर इसके बाद दक्षिण, मध्य और उत्तर भारत में हुई बारिश के चलते तीसरा हफ्ता राहत में गुजरा।
विज्ञापन
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ, तो दक्षिण व मध्य भारत में पश्चिम बंगाल और अरब सागर के डिप्रेशन के चलते बादल मेहरबान हुए। अब मार्च के चौथे हफ्ते में पारा चढ़ने का अनुमान है। बारिश का सिस्टम भी बनता नहीं दिख रहा है। सिर्फ पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के दूरदराज के इलाकों में कुछ गतिविधियां देखी जा सकती हैं। देश के बाकी हिस्से में मौसम सूखा ही रहेगा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले हफ्ते तापमान बढ़ने के अलावा कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।
अगले हफ्ते कहां कितनी बढ़ेगी गर्मी
शहर संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दिल्ली 36-38
लखनऊ 38-40
पटना 37-40
जैसलमेर 38-40
हैदराबाद 38-40
मुंबई 36-38
बंगलूरू 33-35
चेन्नई 34-35
कोलकाता 36-38
नागपुर 38-41
भोपाल 38-40
चंडीगढ़ 32-34
दिल्ली 36-38
लखनऊ 38-40
पटना 37-40
जैसलमेर 38-40
हैदराबाद 38-40
मुंबई 36-38
बंगलूरू 33-35
चेन्नई 34-35
कोलकाता 36-38
नागपुर 38-41
भोपाल 38-40
चंडीगढ़ 32-34