{"_id":"5f63e9fb8ebc3e78e97531ee","slug":"the-taliban-have-released-an-indian-from-their-captivity","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान के चंगुल से आजाद हुआ अगवा भारतीय, स्वदेश लौटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तालिबान के चंगुल से आजाद हुआ अगवा भारतीय, स्वदेश लौटा
Fri, 18 Sep 2020 04:28 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 18 Sep 2020 04:28 AM IST
विज्ञापन
तालिबान
- फोटो : पीटीआई
अफगानिस्तान से मई 2018 में अगवा किए सात भारतीयों के दल के अंतिम व्यक्ति को तालिबान ने अपनी कैद से रिहा कर दिया है। वह 12 सितंबर को भारत लौट आया है। अपहृत भारतीयों में से दो पिछले महीने ही भारत लौटे थे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सभी अपहृत भारतीयों को छुड़ाकर सकुशल स्वदेश लाया गया है। सभी भारतीयों को तालिबान आतंकियों ने अशांत उत्तर बागलान प्रांत से अगवा कर लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, पिछले दो सालों में सभी भारतीयों की रिहाई के लिए अफगानिस्तान की सरकार ने जो सहायता दी है उसके लिए हम उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
वहीं केरल सोना तस्करी मामले के एक सवाल में उन्होंने कहा, यूएई सरकार ने जांच टीम को भारत आने के कोई अनुरोध नहीं किया है। था। एनआईए फिलहाल मामले की जांच कर रही है और हम उन्हें मामले की जानकारी दे रहे हैं।