फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the Supreme Court ruled that the CBI probe on jailalitha death case

जयललिता मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच से किया इंकार

Thu, 05 Jan 2017 07:50 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
the Supreme Court ruled that the CBI probe on jailalitha death case

बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। राज्यसभा सांसद और एआईडीएमके से निष्काषित नेता शशिकला पुष्पा सहित कई लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की थी।

विज्ञापन


न्यायाधीश पीसी घोष और आरएफ नरीमन ने कहा कि इसी तरह की याचिकाएं मद्रास हाईकोर्ट में लंबित पड़ी हुई हैं। इसी तरह की याचिका के मद्रास हाईकोर्ट में लंबित पड़े होने की वजह से हम इस मामले में दखल नहीं दे सकते। इन याचिकाओं को खारिज किया जाता है।
विज्ञापन


शशिकला पुष्पा के अलावा कोर्ट ने इसी आधार पर एक गैर सरकारी संगठन की भी जनहित याचिका खारिज कर दी। 18 दिसंबर, 2016 को पुष्पा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति का खुलासा ना किए जाने के कारण जयललिता की मौत को संदिग्ध बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पा ने आगे कहा था कि किसी को उनसे मिलने नहीं दिया जाता था जबकि उनके शव की तस्वीरों में शरीर पर अजीब तरह के निशान दिख रहे हैं। यहां तक कि उनके अस्पताल में भर्ती किए जाने से लेकर मौत तक की हर बात को छुपा करके रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed