फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Supreme Court expressed concern over the change in color of Taj Mahal

ताजमहल के रंग बदलने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, ASI बोली- काई और गंदी जुराबों से हो रहा नुकसान

Wed, 09 May 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 May 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
The Supreme Court expressed concern over the change in color of Taj Mahal

सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल का रंग बदलने के मामले में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) की जमकर क्लास ली है। ASI ने काई और गंदी जुराबों को ताजमहल के पीले होने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहली बार 1996 में ताजमहल पर आदेश जारी किया गया था लेकिन 22 साल बाद भी कुछ नहीं हुआ। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट को ASI की उस बात पर गुस्सा आया जब उसने ताजमहल की दीवारों को हुए नुकसान के लिए काई और कीड़े-मकोड़े को जिम्मेदार ठहराया। सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ताजमहल को काई और कीड़ा-मकोड़े (इंसेक्ट) कैसे नुकसान पहुंचा सकते है। कोर्ट ने कहा कि ASI समझना नहीं चाहता कि ताजमहल में समस्या क्या है ? 
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि अगर यही सब चलता रहा तो केंद्र सरकार को ताजमहल के रखरखाव के लिए किसी दूसरे विकल्प को तलाश करना होगा। ASI का कहना है कि जो लोग जुराब पहनकर आते हैं, उनकी वजह से दीवारें गंदी होती हैं और फर्श खराब होते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के रंग बदलने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि किसी को नहीं पता है कि हो क्या रहा है?  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई जुलाई में करेगा। वहीं केंद्र सरकार को मामले में 4 हफ्ते में जवाब देना होगा कि यमुना पर कितने बैराज बनाये जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed