{"_id":"60c8767596e61f49961cafd1","slug":"the-supply-price-of-covaxin-to-govt-of-india-at-rs-150-per-dose-is-a-non-competitive-price-says-bharat-biotech","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोवाक्सिन: भारत बायोटेक ने कहा- लंबे समय तक नहीं उठा सकते 150 रुपये प्रति खुराक का खर्च","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोवाक्सिन: भारत बायोटेक ने कहा- लंबे समय तक नहीं उठा सकते 150 रुपये प्रति खुराक का खर्च
Tue, 15 Jun 2021 03:14 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 15 Jun 2021 03:14 PM IST
सार
भारत बायोटेक ने कहा कि 150 रुपये प्रति खुराक की दर से केंद्र सरकार को कोवाक्सिन टीके आपूर्ति लंबे समय तक वहनीय नहीं है। केंद्र के आपूर्ति शुल्क की वजह से भी निजी क्षेत्र में कीमत के ढांचे में बदलाव हो रहा है, इसमें वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
कोवैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
भारत बायोटेक ने मंगलवार को कहा कि 150 रुपये प्रति खुराक की दर से केंद्र सरकार को कोविड-19 रोधी कोवाक्सिन टीके आपूर्ति करने का खर्च वह लंबे समय तक नहीं उठा सकती है। कंपनी ने कहा कि केंद्र सरकार के आपूर्ति शुल्क की वजह से भी निजी क्षेत्र में कीमत के ढांचे में बदलाव हो रहा है, इसमें वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
भारत में निजी क्षेत्र के लिए उपलब्ध अन्य कोविड रोधी टीकों की तुलना में कोवाक्सिन के लिए अधिक दर को उचित बताते हुए भारत बायोटेक ने कहा कि कम मात्रा में खरीद, वितरण में आने वाली अधिक लागत और खुदरा मुनाफे आदि इसके कई सारे बुनियादी कारोबारी कारण हैं।
विज्ञापन
The supply price of COVAXIN to Govt of India at Rs 150/dose, is a non-competitive price & clearly not sustainable in the long run. Hence a higher price in private markets is required to offset part of the costs: Bharat Biotech
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 15, 2021
कंपनी ने कहा कि भारत सरकार कोवाक्सिन टीके 150 रुपये प्रति खुराक की आपूर्ति कीमत गैर-प्रतिस्पर्धी कीमत है और यह स्पष्ट रूप से लंबे समय तक वहनीय नहीं है। भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा कि लागत निकालने के लिए निजी बाजार में अधिक कीमत रखना जरूरी है। उसने बताया कि भारत बायोटेक टीके के विकास, क्लिनिकल ट्रायल तथा कोवैक्सीन के लिए निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए अब तक 500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी है।