फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The statement of the main accused is made in people terror in junaid murder

जुनैद हत्याकांड: मुख्य आरोपी नरेश के बयान से लोगों में बनी फिर दहशत

Sat, 15 Jul 2017 03:15 AM IST
अमर उजाला, अनूप पाराशर
अमर उजाला, अनूप पाराशर Updated Sat, 15 Jul 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
The statement of the main accused is made in people terror in junaid murder
junaid murder accused

जुनैद हत्याकांड के मुख्य आरोपी नरेश की गिरफ्तारी के बाद भमरौला गांव के लोग पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस को दिए नरेश के बयान ने एक बार फिर दिल्ली-मथुरा ईएमयू में सफर करने वालों में दहशत पैदा कर दी है।

विज्ञापन


नरेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि वारदात में शामिल कई और लोगों की पहचान वह कर सकता है। ऐसे में अब पुलिस के निशाने पर होडल-पलवल के कुछ और लोग आ गए हैं। जुनैद हत्याकांड के मामले में काफी प्रयासों के बाद रेलवे पुलिस ने मुख्य आरोपी भमरौला गांव निवासी नरेश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


नरेश ने पुलिस को बताया था कि पलवल व होडल से करीब डेढ़ दर्जन लोगों को पकड़वा सकता है जो ईएमयू में वारदात के समय मौजूद थे। नरेश के इस बयान से इस रूट पर सफर करने वाले लोगों के होश उड़े हुए हैं। लोगों को डर है कि कहीं उनका नाम न ले दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश के जानकार ने ही दिया सुराग

The statement of the main accused is made in people terror in junaid murder
junaid murder - फोटो : अमर उजाला
खासकर उन लोगों में दहशत सी बन गई है, जो 22 जून की देर शाम उस ट्रेन में सफर कर वापस लौट रहे थे, जिसमें जुनैद की झगड़े के दौरान चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रेलवे पुलिस के एसपी कमलदीप गोयल ने जैसे ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी करवाने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की

तो उसके खास जानकारी ने ही पुलिस को नरेश के महाराष्ट्र में छुपा होने की जानकारी दी थी। अब पुलिस मुखबिर को दो लाख रुपये देने की तैयारी भी कर रही है। भमरौला गांव में महापंचायत के दौरान गठित की गई कमेटी की शुक्रवार को पलवल स्थित जाट धर्मशाला में एक बैठक हुई।

पुलिस महानिदेशक से मिले

The statement of the main accused is made in people terror in junaid murder
junaid murder

बैठक में इस मामले में आगे की रूपरेखा बनाने के लिए चर्चा की गई, लेकिन कोई खास नतीजा नहीं निकल पाया। बताया गया कि बैठक में इस मामले में सीएम के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला से मिलने तथा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जल्द ही इस मामले में पुलिस महानिदेशक से भी मिलने तथा सीएम को मिलकर स्थिति से अवगत करा कार्रवाई जुनैद के साथियों पर भी कराने का निर्णय लिया गया।

इस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य रतन सिंह सौरोत का कहना है कि वे इस मसले पर पुलिस मह?ानिदेशक से मिले हैं तथा उन्होंने मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की। जिस पर मामले की जांच क्राइंम ब्रांच को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि अब आगे की रूपरेखा शनिवार को फिर से बनाई जाएगी तथा उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि आगे क्या कार्रवाई करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed