फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the State Bank special home loan scheme for Govt and defense employees

सरकारी और रक्षा कर्मचारियों के लिए स्टेट बैंक की विशेष होम लोन योजना

Tue, 02 Aug 2016 05:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 05:28 AM IST
विज्ञापन
the State Bank special home loan scheme for Govt and defense employees
sbi

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर अमल होने की घोषणा होते ही देश के सबसे बडे बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने सरकारी और रक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए विशेष होम लोन योजना की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


इसमें जहां कर्मचारियों को 75 वर्ष की उम्र तक लोन चुकाने की सुविधा मिलेगी, वहीं प्रोसेसिंग शुल्क में भी शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। सीधे सैलरी खाते से ईएमआई कटवाने वालों के लिए विशेष रियायत की व्यवस्था है।
विज्ञापन


स्टेट बैंक से सोमवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रीविलेज होम लोन जबकि रक्षा कर्मचारियों के लिए शौर्य होम लोन योजना शुरू की गई है। इसमें लोन लेने वाले 75 साल की उम्र तक लोन चुका सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इन्हें 70 साल तक ही लोन चुकाने की सुविधा थी। इनके लिए होम लोन के लिए प्रोसेसिंग फी चुकाने से भी मुक्ति दे दी गई है। इसके अलावा अगर कर्मचारी सीधे सैलरी से ईएमआई कटवाते हैं तो उन्हें ब्याज में पांच बेसिस प्वाइंट्स -0.05 फीसदी- की रियायत दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को सरकार ने कहा था कि सरकारी कर्मचारियों को अगस्त से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा और उसे इसके साथ ही इस साल जनवरी से जुलाई तक का एरियर भी मिलेगा।


पे कमीशन की सिफारिशों को इस वर्ष पहली जनवरी से लागू किया गया है। इससे पहले, जब वर्ष 2008 में छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया गया था, तब भी बैंकों की तरफ से इसी तरह की आकर्षक योजना घोषित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed