फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the SSC CGL question paper 20 minutes ago it was on social media

20 मिनट पहले ही सोशल मीडिया पर आ गया था एसएससी सीजीएल का प्रश्न पत्र

Fri, 07 Jun 2019 02:34 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 07 Jun 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
the SSC CGL question paper 20 minutes ago it was on social media
SSC CGL
दो साल पहले कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तर (एसएससी सीजीएल) टियर-2 परीक्षा का प्रश्न पत्र तय समय से 20 मिनट पहले ही खोल दिया गया था। सीबीआई की तरफ से की जा रही इस प्रश्न पत्र लीक की जांच के दौरान सामने आया कि 21 फरवरी, 2018 को परीक्षा 10.30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन किसी ने सोशल मीडिया पर 10.10 बजे ही प्रश्न पत्र और उसकी आंसर-की लीक कर दी थी। 
विज्ञापन


सीबीआई का मानना है कि परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रही निजी कंपनी के कर्मचारियों ने ही उसके सुरक्षा प्रबंधों पर पानी फेरकर यह हरकत की थी। सीबीआई की तरफ से दर्ज एफआईआर के मुताबिक, सिफी टेकभनोलॉजीज ने संत प्रसाद गुप्ता को सीजीएल परीक्षा-2017 का प्रश्न पत्र तैयार करने वाली कंटेंट टीम का चीफ बनाया था। जांच में पाया गया कि चेन्नई में सिफी की केंद्रीय परीक्षा बैक-एंड टीम ने सुबह 9.30 बजे से 10 बजे के बीच प्रश्न पत्र नेटवर्क पर अपलोड किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद सभी केंद्रों पर मौजूद अपने साइट सुपरवाइजरों को प्रश्न पत्र एक्टिवेशन पासवर्ड भेजे गए थे, जिन्हें परीक्षा नियंत्रकों से बात करते हुए हर केंद्र पर प्रश्न पत्र डाउनलोड कराने के बाद कंप्यूटरों में एग्जाम इंटरफेस को सक्रिय करना था। सीबीआई का मानना है कि इसी नेटवर्क में से किसी एक ने प्रश्न पत्र लीक करने के बाद सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजीएल परीक्षा-2017

08 हजार पदों के लिए दो चरण में  होनी थी परीक्षा
30 लाख युवाओं ने किया था पहले चरण में आवेदन
1.5 लाख युवा टियर-1 परीक्षा में पास हुए थे टियर-2 परीक्षा के लिए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed