फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The shirker is making noise today BJP attacks INDIA bloc over protest, asks whom Congress wants to benefit.

'आज कामचोर शोर मचा रहा': इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भाजपा हमलावर, पूछा- किसे लाभ पहुंचाना चाहती है कांग्रेस

Tue, 06 Oct 2026 01:37 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2026 01:37 PM IST
सार

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं और देश की विभिन्न संस्थाओं पर सवाल उठाती रही है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर लोकतंत्र को कमजोर करने तथा संस्थाओं में हस्तक्षेप की कोशिश करने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
The shirker is making noise today BJP attacks INDIA bloc over protest, asks whom Congress wants to benefit.
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भाजपा लगातार हमलावर हो रही है। मंगलवार को भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी की प्रेस वार्ता की। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने किसी सांविधानिक संस्था को नहीं छोड़ा है। इसके साथ ही कांग्रेस  से कई सवाल पूछें। 
विज्ञापन


सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने क्या कहा? 
चुनाव आयोग तक इंडिया गठबंधन के सांसदों के विरोध मार्च पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस ने अब तक देश की कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं? एक दर्जन? आधा दर्जन? दो दर्जन? भारतीय सेना से लेकर भारतीय वायु सेना, देश की सुरक्षा, एलआईसी, एचएएल, एसबीआई, एसईबीआई, वैक्सीन, न्यायपालिका और भारतीय मीडिया तक इस बात पर एक क्विज प्रतियोगिता होनी चाहिए कि कांग्रेस, और खासकर राहुल गांधी ने भारत की कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं। वह विदेश जाकर ये सब बातें कहते हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस पर क्या आरोप लगाया? 
सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, 'हमारी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का पहला परिवार पिछले चार पीढ़ियों से लोकतंत्र की आड़ में राजशाही चला रहा है, और असल में लोकतंत्र का गला घोंट रहा है। आज उन्होंने आकाशवाणी में घुसपैठ करने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मैं कांग्रेस से साफ तौर पर पूछना चाहता हूं। वे बिना किसी जांच-पड़ताल के अनुपस्थित, दूसरी जगह चले गए, मृत और डुप्लिकेट वोटरों को वोटिंग का अधिकार देकर किसे फायदा पहुंचाना चाहते हैं? क्या कांग्रेस ऐसा करके किसी को फायदा पहुंचाना चाहती है?'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed