{"_id":"5a87e53f4f1c1b462c8b8588","slug":"the-sex-ratio-at-birth-saw-a-decline-in-17-out-of-21-large-states-of-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 राज्यों में कम हुआ लिंगानुपात, गुजरात में रिकॉर्ड 53 अंकों की गिरावट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
17 राज्यों में कम हुआ लिंगानुपात, गुजरात में रिकॉर्ड 53 अंकों की गिरावट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
symbolic picture
देश के 21 बड़े राज्यों में से 17 राज्यों में लिंगानुपात का आंकड़ा असंतुलित हो गया है। नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। सबसे ज्यादा गिरावट गुजरात में हुई है। यहां 53 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। नीति आयोग ने गिरते लिंगानुपात पर भी चिंता जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक 17 राज्यों में लिंग अनुपात 10 अंक गिरा है। केवल गुजरात में ही 1000 पुरुषों की तुलना में 854 महिलाएं हैं, जबकि पहले महिलाओं की संख्या 907 थी। 2012 से 2014 तक यहां रिकॉर्ड 53 अंकों की गिरावट हुई।
विज्ञापन
हेल्थी स्टेट्स, प्रोग्रेसिव इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अलावा हरियाणा में भी लिंगानुपात में भारी गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा में 35, राजस्थान में 32, उत्तराखंड में 27, महाराष्ट्र में 18, हिमाचल प्रदेश में 14, छत्तीसगढ़ में 12 और कर्नाटक में 11 अंकों की गिरावट हुई।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक लोगों को लड़कियों के महत्व को समझना होगा और जागरूक करना पड़ेगा, तभी लिंगानुपात में सुधार आ पायेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इन राज्यों को पंजाब से सीख लेना चाहिए जहां लिंगानुपात में 19 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। वहीं यूपी में 10 और बिहार में 9 अंकों की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन