{"_id":"5f9c79fa8ebc3eefb908ab8f","slug":"the-search-for-the-coaching-owner-continues-in-the-jee-mains-malpractice-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम पुलिस: जेईई मेंस में कदाचार मामले में कोचिंग मालिक की तलाश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम पुलिस: जेईई मेंस में कदाचार मामले में कोचिंग मालिक की तलाश जारी
Sat, 31 Oct 2020 02:09 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, गुवाहटी
एजेंसी, गुवाहटी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 31 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
असम पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में जेईई मेंस में अपने स्थान पर नकली उम्मीदवार को परीक्षा में बिठाने के मामले में टॉपर और उसके डॉक्टर पिता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब कोचिंग संस्थान के मालिक और एक प्रमुख आईटी कंपनी के कर्मचारी की तलाश कर रही है। प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पश्चिम गुवाहाटी के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुप्रोतिव लाल बरुआ ने बताया कि पांचों को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में लिया गया है। इस मामले में पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस कदाचार में कई और लोगों के लिप्त होने का संदेह है और इसके पीछे के रैकेट का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य पुलिस ने जेईई आयोजित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से भी जांच में मदद मांगी है।
विज्ञापन