फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The school did not enroll the child for not disclosing religion and caste in thiruvananthpuram

केरलः धर्म-जाति न बताने पर स्कूल ने बच्चे को नहीं दिया दाखिला

Sun, 23 Feb 2020 04:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 23 Feb 2020 04:36 AM IST
विज्ञापन
The school did not enroll the child for not disclosing religion and caste in thiruvananthpuram
सांकेतिक तस्वीर

धर्म और जाति न लिखने पर केरल के एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल ने बच्चे को दाखिला देने से इनकार कर दिया। शिक्षा मंत्री के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। बच्चे के अभिभावक नजीम और धनया का कहना है कि वे बच्चे की परवरिश में धर्म की बंदिशें नहीं चाहते इसलिए स्कूल के फार्म में इसका जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन


नजीम और घनया ने बेटे का दाखिला सेंट मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल में कराने का फार्म भरा था। उन्होंने धर्म और जाति का कॉलम खाली छोड़ दिया। 19 फरवरी को जब वे स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन ने उनसे इस बारे में पूछा। उन्होंने अपना पक्ष रखा तो स्कूल ने दाखिला देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बेवजह का विवाद खड़ा किया जा रहा है। सरकार द्वारा कई सुविधाएं धर्म के आधार पर दी जाती हैं इस लिए स्कूल में दाखिले के दौरान धर्म और जाति पूछी जाती है। हमने अभिभावकों से हलफनामा देने को भी कहा लेकिन वह इस पर राजी नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed