फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The Republican Party wants to split the Senate vote for Supreme Court judge choice of Donald Trump

अमेरिका: चुनाव से पहले ट्रंप की पसंद के जज के लिए सीनेट में मत विभाजन चाहती है रिपब्लिकन पार्टी

Wed, 23 Sep 2020 10:18 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 23 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The Republican Party wants to split the Senate vote for Supreme Court judge choice of Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की दिवंगत न्यायाधीश रूथ बेडर गिंसबर्ग की जगह भरने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पसंद के व्यक्ति के नाम पर तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले मुहर लगवाने के लिए सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी मतदान की कोशिश कर रही है। हालांकि इस पद के लिए किसी के नाम के एलान से पहले ही डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से इसे लेकर आपत्ति जाहिर करने के बाद मतों का विभाजन तय है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि वह इस पद के लिए अपनी पसंद के नाम का ऐलान शनिवार को करेंगे और उन्हें समर्थन का पूरा भरोसा है। डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि अब राष्ट्रपति चुनाव बेहद नजदीक हैं और ऐसे में नए राष्ट्रपति को नए न्यायाधीश का नाम तय करना चाहिए। हालांकि सीनेट इसके लिये 29 अक्तूबर को मतदान कर सकती है।
विज्ञापन



ट्रंप ने डेट्रॉयट में कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे पास उतने मत हैं जितने हमें चाहिए। मुझे लगता है कि यह होने जा रहा है।' रिपब्लिकन पार्टी को लगता है कि अदालती पद के लिए होने वाली ‘जंग’ से ट्रंप के पक्ष में मतदाता उत्साहित होंगे और डेमोक्रेट्स हताश होंगे जो एक रुढ़िवादी न्यायाधीश की आजीवन नियुक्ति को नहीं रोक सकते। सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा है और इस पद पर पुष्टि के लिए साधारण बहुमत ही चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed