फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The pilot had taken his female friend for a walk in the cockpit in air india, violating DGCA safety norms

Air India: पायलट को भारी पड़ा महिला दोस्त को कॉकपिट में सैर कराना, अब DGCA के रडार पर

Fri, 21 Apr 2023 05:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 21 Apr 2023 05:57 PM IST
सार

27 फरवरी को दुबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट का पायलट अपनी महिला मित्र को स्पेशल महसूस कराना चाहता था। इसके लिए उसने डीजीसीए के नियमों का ही उल्लंघन कर दिया।

विज्ञापन
The pilot had taken his female friend for a walk in the cockpit in air india, violating DGCA safety norms
एयर इंडिया - फोटो : Social Media

विस्तार

आजकल देश की हवाई उड़ानों में आए दिन नियमों के उल्लघंनों की खबर आ रही है। कभी सहयात्री पर पेशाब करने की खबर तो कभी मार पिटाई करने की। अब एयर इंडिया के एक पायलट पर जांच की जा रही है। दरअसल कहा जा रहा है कि पायलट ने अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में सैर कराई थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी को दुबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट का पायलट अपनी महिला मित्र को स्पेशल महसूस कराना चाहता था। इसके लिए उसने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के नियमों का ही उल्लंघन कर दिया। कहा जा रहा है कि पायलट ने केबिन क्रू को खास निर्देश दिया था कि जब उसकी दोस्त कॉकपिट में आए तो उसका अच्छे से स्वागत किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं पायलट ने अपनी मित्र को बिजनेस क्लास का खाना भी खिलाया था। 

विज्ञापन

 

पायलट ने अपने दोस्त को कॉकपिट में बिठाकर डीजीसीए के सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए उसके खिलाफ डीजीसीए में शिकायत की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया ने उठाए गए मुद्दों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। खबरों के अनुसार, एयरलाइन के प्रवक्ता ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। हालांकि, डीजीसीए ने फ्लाइट क्रू को समन भेजा है और उसे शुक्रवार को पेश होने कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया ने कहा कि हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। हमने डीजीसीए को भी मामले की सूचना दी है और उनकी जांच में सहयोग कर रहे हैं। उसने कहा कि हमारे यात्रियों की सुरक्षा और भलाई से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है। इसलिए संबंधित पहलुओं में हमारी जीरो टॉलरेंस है। हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed