फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The people who came for immersion attacked police, roit

प्रतिमा विसर्जन के लिए आए लोगों ने काटा बवाल, पुलिस पर हमला

Sat, 20 Oct 2018 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Oct 2018 03:25 AM IST
विज्ञापन
The people who came for immersion attacked police, roit
Durga Pooja in Noida - फोटो : लाल सिंह

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में शुक्रवार को दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए घाट पर आए लोगों ने जमकर बवाल किया। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के श्रीनिवासपुरी से आए लोग विसर्जन के बाद रॉन्ग साइड से जाने लगे थे। पुलिस ने इसका विरोध किया, तो लोगों ने डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह, मयूर विहार थाना प्रभारी मनोज कुमार समेत कुल आठ पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें लगीं। 

विज्ञापन


बवाल के दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस की एक जिप्सी को भी तोड़ डाला। हमला करने वाले ज्यादातर लड़के शराब के नशे में थे। हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू किया गया। 11 लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला और बलवा करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए दिल्ली में अलग-अलग जगह घाट बनाए गए थे। एक घाट मयूर विहार में था। जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने यहां आने और जाने के अलग-अलग रास्ते बनाए थे। शाम करीब 5.30 बजे पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह, एसीपी मयूर विहार शोभित सक्सेना, एसएचओ मयूर विहार समेत भारी संख्या में पुलिस बल यहां तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान श्रीनिवासपुरी से आए कुछ लोग विसर्जन के बाद अपने वाहनों को लेकर रॉन्ग साइड से निकलने लगे। पुलिस ने बैरीकेड लगाकर उनको रोका, तो वह पुलिसकर्मियों से उलझने लगे। वहां मौजूद पुलिस उपायुक्त ने लड़कों को समझाने का प्रयास किया, तो वह आक्रामक हो गए।

पुलिस उपायुक्त के सिर पर डंडा दे मारा, भीड़ से किसी ने उनके सिर पर पत्थर भी मार दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। महिलाओं ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले से भगदड़ मच गई। भीड़ ने पुलिस की एक जिप्सी भी पथराव कर तोड़ डाली। हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने स्थिति को काबू किया। मौके से 11 लोगों को काबू किया, इनमें ज्यादातर शराब के नशे में थे।

घायल पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह को पहले निजी अस्पताल और बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। एसीपी मयूर विहार शोभित सक्सेना, एसएचओ मयूर विहार मनोज कुमार, एसआई संजीव, महिला एसआई पूजा, हेड कांस्टेबल करतार, राम किशन और कांस्टेबल दीपक को भी चोट लगी।


घायलों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। खबर मिलते ही पुलिस बल वहां पहुंच गया। मयूर विहार थाने में मामला दर्ज कर बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed