{"_id":"5f80e44e8ebc3e9bb80b9538","slug":"the-parliamentary-committee-on-it-affairs-will-investigate-the-trp-case-the-center-also-gave-instructions-to-private-channels","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीआरपी मामले की जांच करेगी आईटी मामलों की संसदीय समिति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीआरपी मामले की जांच करेगी आईटी मामलों की संसदीय समिति
Sat, 10 Oct 2020 03:59 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 10 Oct 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
Parliament
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीआरपी में हेरफेर की खबरों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाली सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मामलों की संसदीय समिति ने इसकी जांच करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सांसद और समिति के सदस्य कार्ति चिदंबरम ने थरूर से इस मामले पर संज्ञान लेने और जांच शुरू करने की अपील की है। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का भी सुझाव दिया है।
विज्ञापन
समिति ने टीआरपी में हेरफेर की खबरों को गंभीरता से लिया है और इस मामले में विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्ति ने कहा, सरकार का विज्ञापनों पर होने वाला खर्च टीआरपी पर निर्भर करता है। इस तरह के फर्जी आंकड़ों के आधार पर जनता का पैसा खर्च नहीं किया जाना चाहिए। टीवी कंपनियों का मूल्यांकन टीआरपी से होता है जो अब सवाल के घेरे में है। कार्ति का समर्थन करते हुए पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, टीआरपी के सिस्टम ने प्रसारण उद्योग खासतौर से मीडिया चैनलों को बिगाड़ दिया है। सरकार और संसद को इसे गंभीरता से लेकर जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन