{"_id":"5f6232b78ebc3edc382e3419","slug":"the-nefarious-movement-of-the-pakistani-navy-45-indian-fishermen-in-the-indian-border-abducted-with-their-boats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी नौसेना की नापाक हरकत, भारतीय सीमा में घुसकर 45 मछुआरों को उनकी नावों के साथ किया अगवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तानी नौसेना की नापाक हरकत, भारतीय सीमा में घुसकर 45 मछुआरों को उनकी नावों के साथ किया अगवा
Wed, 16 Sep 2020 09:20 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
मछुआरे (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social media
भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतें शुरू कर दी हैं। भारत को उकसाने के इरादे से पाकिस्तानी नौसेना ने तुच्छ हरकत की है। बुधवार को पाकिस्तानी नौसेना ने गुजरात से लगी भारतीय जल सीमा के अंदर घुसकर वहां के मछुआरों को अगवा कर लिया। आठ नावों में सवार करीब 45 मछुआरों को वे अपने साथ ले गए। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसैनिक भारतीय मछुआरों को अगवा कर कराची बंदरगाह ले गए।
विज्ञापन
पाकिस्तानी नौसेना की इस घटिया हरकत से राज्य के मछुआरे नाराज हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की है। उधर पाकिस्तानी नौसेना की पकड़ से बचकर निकलने वाले मछुआरों ने बताया कि वे भारतीय जल सीमा में ही मछलियां पकड़ रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी नौसैनिकों ने उनके साथियों को बंधक बना लिया और अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
बता दें कि यह पहली बार नहीं है अब पाकिस्तान ने इस तरह की हरकत की है। इससे पहले भी उसके कोस्ट गार्ड ने बीती 17 फरवरी को सौराष्ट्र के 17 मछुआरों को उनकी तीन नावों के साथ अगवा कर लिया था।
विज्ञापन