फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Muslim community in India has the lowest share of graduates, Jains top

भारत में 43 फीसदी मुस्लिम आबादी अनपढ़

Thu, 01 Sep 2016 05:52 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 05:52 AM IST
विज्ञापन
The Muslim community in India has the lowest share of graduates, Jains top
- फोटो : getty
देश में सबसे ज्यादा निरक्षरता मुसलमानों के बीच है। करीब 43 फीसदी मुस्लिम आबादी ने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा है। वहीं जैन समुदाय में सबसे ज्यादा करीब 86 फीसदी लोग शिक्षित हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। आंकड़े बताते हैं कि सभी धार्मिक समुदायों में सात साल या उससे ऊपर के आयु वर्ग में जैन समुदाय में केवल 13.57 फीसदी लोग निरक्षर हैं। जनगणना में 0 से 6 साल के बच्चों को अशिक्षित ही माना गया है। 
विज्ञापन


सात साल या उससे ऊपर के आयु वर्ग में निरक्षरों की सबसे ज्यादा तादाद मुसलमानों में है। यहां 42.72 फीसदी लोग निरक्षर हैं। हिंदुओं में करीब 36.40 फीसदी लोग निरक्षर हैं। 32.49 फीसदी सिख, 28.17 फीसदी बौद्ध, 25.66 फीसदी ईसाई निरक्षर हैं। 
विज्ञापन


स्नातक या उससे ऊपर की शिक्षा प्राप्त करने के मामले में भी जैन समुदाय आगे है। जैन समुदाय से करीब 25.65 फीसदी लोगों ने स्नातक या इससे उच्च शिक्षा हासिल कर रखी है। जबकि दूसरे समुदाय उससे बेहद पीछे हैं। इनमें ईसाई समुदाय में 8.85 फीसदी, सिखों में 6.40, बौद्धों में 6.18, हिंदुओं में 5.98 फीसदी और मुसलमानों में सिर्फ 2.76 फीसदी लोग ही स्नातक या इससे ऊपर की शिक्षा हासिल कर पाए हैं। मुसलमानों में केवल 0.44 फीसदी लोगों ने तकनीकी -गैर तकनीकी डिप्लोमा डिग्री हासिल कर रखी है। 4.44 फीसदी 12वीं तक पढ़े हैं। 6.33 फीसदी ने दसवीं तक शिक्षा हासिल की है। 16.08 फीसदी मुसलमान प्राइमरी स्तर तक पढ़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि 2001 की तुलना में सभी समुदायों में शिक्षा दर बढ़ी है। 2001 के आंकड़ों के मुताबिक हिंदुओं में 54.92 फीसदी, मुसलमानों 57.28 फीसदी लोग ही शिक्षित ही थे। ईसाइयों में 69.45 फीसदी, सिखों में 60.56 फीसदी लोग शिक्षित थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed