{"_id":"5b5a5d624f1c1b3b5a8b73fa","slug":"the-museum-of-the-former-prime-ministers-will-be-made-in-three-statues","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मूर्ति में ही बनेगा पूर्व प्रधानमंत्रियों का संग्रहालय, कांग्रेस ने किया विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तीन मूर्ति में ही बनेगा पूर्व प्रधानमंत्रियों का संग्रहालय, कांग्रेस ने किया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jul 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब देश में किसी पूर्व प्रधानमंत्री के लिए अलग से स्मारक नहीं बनेगा। सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए 280 करोड़ रुपये से तीन मूर्ति स्थित नेहरू स्मारक भवन में अत्याधुनिक संग्रहालय बनेगा। बृहस्पतिवार को गृहमंत्रालय में हुई बैठक में इस पर फैसला लिया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका विरोध करते हुए आरोप लगाया कि सरकार नेहरू के विरासत को खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नेहरू स्मारक और पुस्तकालय संचालन मंडल की 43वीं बैठक में सभी कांग्रेस सदस्यों ने इस फैसले का विरोध किया। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली इस समिति में कुल 26 सदस्य हैं। यह बैठक उपाध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। खड़गे ने कहा कि यह नेहरू की स्मृतियों से खिलवाड़ है। यदि सरकार को संग्रहालय बनाना है तो कहीं और जमीन लेकर बना सकती है।
विज्ञापन
इस पर राजनाथ सिंह ने विश्वास दिलाया की नेहरू की स्मृतियों से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। संग्रहालय बिलकुल नई बिल्डिंग में बनेगा। इसके अलावा नेहरू स्मारक का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। निदेशक शक्ति सिन्हा ने कहा कि इसमें पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा से लेकर मोरारजी देसाई और चरण सिंह से लेकर पीवी नरसिम्हा राव तक के योगदान को तो स्थान मिलेगा ही नए प्रधानमंत्रियों के लिए भी पहले से स्थान आरक्षित होगा।
विज्ञापन