फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The mortal remains of CDS General Bipin Rawat and others being brought out of IAF aircraft that arrived at Palam airbase from Sulur

Bipin Rawat Mortal Remains: सीडीएस रावत सहित सभी 13 मृतकों के पार्थिव शरीर दिल्ली लाए गए, आज आम लोग दे सकेंगे श्रद्धांजलि

Fri, 10 Dec 2021 12:26 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 10 Dec 2021 12:26 AM IST
सार

हेलीकॉप्टर हादसे के शिकार सभी 13 मृतकों के पार्थिव शरीर को विमान से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाया गया।  

विज्ञापन
The mortal remains of CDS General Bipin Rawat and others being brought out of IAF aircraft that arrived at Palam airbase from Sulur
पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी। - फोटो : ANI

विस्तार

कुन्नूर में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी 13 मृतकों के पार्थिव शरीर को विमान से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाया गया। यहां सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सभी को श्रद्धांजलि दी गई। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, एनएसए डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी पालम एयरबेस पहुंचे और जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। 

विज्ञापन


जनरल रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली में शुक्रवार को होगा। वहीं, सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्कार आज दिल्ली कैंट में शाम 7.15 बजे किया जाएगा। 

विज्ञापन
 
आम जनता दे सकेगी श्रद्धांजलि 
आम जनता सीडीएस कारज मार्ग स्थित आवास पर आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दे सकती है। सैन्यकर्मी दोपहर 12.30-13.30 बजे के बीच सम्मान दे सकते हैं। इसके बाद पार्थिव शरीर को दिल्ली कैंट बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed