फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The mind dead girl gave life to three people

कोलकाता : दिमागी तौर पर मृत इस 13 वर्षीय लड़की ने तीन लोगों को दिया जीवनदान

Tue, 20 Nov 2018 02:10 PM IST
भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Updated Tue, 20 Nov 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
The mind dead girl gave life to three people

दिमागी तौर पर मृत घोषित की जा चुकी एक लड़की का लीवर और किडनी यहां सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में तीन अन्य मरीजों में प्रतिरोपित किए गए। एक चिकित्सक ने बताया कि सोमवार को 13 वर्षीय मधुस्मिता बायेन के अंग 170 किमी की दूरी तय कर दो घंटे में वर्द्धमान पश्चिम जिले से कोलकाता सड़क मार्ग से लाए गए। इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था।

विज्ञापन


मधुस्मिता की किडनी अभिषेक मिश्रा और मिथुन दलाल को लगाई गईं जबकि लीवर संजीत बाला को प्रतिरोपित किया गया। बांकुरा जिले के मेजिया की रहने वाली मधुस्मिता कुछ दिन पहले कोमा में चली गई थी। शनिवार को उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन


उसके कॉर्निया आई बैंक में रखे गये हैं। उसके माता-पिता ने कहा कि उन्होंने बेटी के अंगदान का फैसला इसलिए लिया ताकि दूसरों को जीवन मिल सके और उनकी बेटी इस रूप में जीवित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed