फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The marriage of the two IAS officers Rs.500

नोटबंदी इफेक्टः 500 रु खर्च में ही एक आईएएस ने कर ली शादी

Fri, 02 Dec 2016 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली Updated Fri, 02 Dec 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
The marriage of the two IAS officers Rs.500
नोटबंदी के बढ़ते इस संकट के दौर में एक रोचक मामला सामने आया है। दो आईएएस अधिकारियों ने महज 500 रूपए में शादी करके ये साबित कर दिया है कि कम खर्च में भी शादी की जा सकती है। 2014 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस आशीष वशिष्ट ने आंध्र प्रदेश कैडर की आईएएस सलोनी सिडाना से शादी कर ली। सिडाना ने सोमवार को वशिष्ट संग शादी करके 48 घंटे बाद आपने ऑफिस में जाकर कार्यभार भी संभाल लिया।
विज्ञापन


27 साल की सिडाना ने ऑफिस में मिठाई बांटकर स्टाफ के लोगों के साथ भी खूशी भी जाहिर की। मुख्यमंत्री कार्यालय में मौजूद एक अधिकारी ने सिडाना की शादी पर खूशी जताते हुए कहा कि 'नोटबंदी के इस दौर में शादी करके के उसने हमें अश्चर्यचकित कर दिया है।' वहीं 48 घंटे के अंदर अपनी नौकरी पर पहुंची सिडाना ने कहा कि 'सब कुछ सामन्य सा था, मेरे पति भी अपनी नौकरी पर समय से चले गए।'
विज्ञापन

The marriage of the two IAS officers Rs.500
अपनी शादी पर खूशी जाहिर करते हुए उन्होनें ये भी कहा कि 'ये बहुत ही समान्य शादी थी।' शादी में मौजूद लोगों पर उन्होनें बताया कि उनकी शादी भिंड कोर्ट में हुई, पति-पत्नी के परिवार वालों के अलावा कुछ नजदीकी साथी भी मौजूद थे। दोनों पति-पत्नी वर्ष 2014 बैच के आईएएस अफसर है। प्रशिक्षण के दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया था, और दोनों ने अब शादी कर ली।

इन दो आईएएस अफसरों की शादी से पहले गुजरात के सूरत में दो परिवारों ने भी 500 रूपए में शादी की। इस शादी में मेहमानों का चाय और पानी के साथ स्वागत किया गया और दूल्ह-दुल्हन की शादी की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed