फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Lying Defence Minister Lies Gets Exposed said congress on rafale

राहुल गांधी: पीएम का झूठ छिपाने के लिए रक्षा मंत्री ने संसद में झूठ बोला, इस्तीफा दें

Sun, 06 Jan 2019 03:13 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 06 Jan 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
The Lying Defence Minister Lies Gets Exposed said congress on rafale
rahul gandhi - फोटो : PTI

राफेल डील को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर आरोप लगाया गया है। उन्होंने रक्षा मंत्री को कहा है कि कल संसद में हिन्दुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को एक करोड़ रुपये देने से संबंधित दस्तावेज पेश करने चाहिए, नहीं तो वे इस्तीफा दें।


loader

राहुल ने ट्वीट कर कहा है, "जब आप एक झूठ बोलते हैं तो आपको पहले झूठ को छिपाने के लिए और झूठ बोलने से बचना चाहिए। प्रधानमंत्री के राफेल झूठ का बचाव करने के चक्कर में रक्षा मंत्री ने  संसद में झूठ बोला।"
  उधर, भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसने अपने शासनकाल में एचएएल का समर्थन नहीं किया और सरकार अब रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम को मजबूत कर रही है।

मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी एचएएल वित्तीय संकट से जूझ रही है और अपने कर्मियों को तनख्वाह देने के लिए धन उधार लेने को मजबूर है। इसके बाद गांधी ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधा था।

बता दें इसी मामले पर इससे पहले पार्टी के प्रवक्त रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी रक्षा मंत्री पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा है, "रक्षा मंत्री के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। रक्षामंत्री ने दावा किया था कि एचएएल को एक लाख करोड़ रुपये का प्रोक्योरमेंट ऑर्डर दिया गया था। लेकिन एचएएल का कहना है कि उसे एक भी पैसा नहीं मिला, जैसा कि एक सौदा भी उसके साथ नहीं हुआ। कर्मियों को सैलरी देने के लिए एचएएल 1000 करोड़ रुपये का लोन लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।"

सुरजेवाला ने उस मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह बात कही जिसमें कहा गया था "एक लाख करोड़ रुपए में से एचएएल को एक पैसा भी नहीं मिला क्योंकि किसी आदेश पर हस्ताक्षर ही नहीं किए गए।"  एचएएल के वरिष्ठ प्रबंधक के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed