{"_id":"614254d48ebc3e88b87e43e0","slug":"the-loving-couple-who-lived-secretly-for-10-years-in-palakkad-kerala-now-got-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : पलक्कड़ में 10 साल तक गुपचुप तरीके से रहने वाले प्रेमी जोड़े ने अब रचाई शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : पलक्कड़ में 10 साल तक गुपचुप तरीके से रहने वाले प्रेमी जोड़े ने अब रचाई शादी
Thu, 16 Sep 2021 01:47 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पलक्कड़
एजेंसी, पलक्कड़
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:47 AM IST
सार
प्रेमी जोड़े ने बुधवार को एक स्थानीय सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की। माता-पिता भी समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केरल के पलक्कड़ के अयिलूर गांव में घरवालों से छिपकर अपने प्रेमी रहमान के साथ 10 साल एक कमरे में रही सजिता ने उससे बुधवार को कानूनी रूप से शादी कर ली। उन्होंने एक स्थानीय सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी कर ली।
विज्ञापन
इस दौरान सजिता एक साधारण सूती सलवार में थी। जबकि रहमान ने पारंपरिक कपड़े (धोती और कमीज) पहने हुए था। सजिता के माता-पिता भी समारोह में शामिल हुए, जबकि रहमान की ओर से कोई शरीक नहीं हुआ। बता दें कि सजिता अपने घर के करीब प्रेमी के साथ 10 साल तक छिपकर रही थी।
विज्ञापन