फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The hearing of the RG case was held in a court, the main accused accused the police of framing him

RG Kar Case: मुझे फंसाया गया है ये पुलिस की...., सुनवाई के बाद चिल्लाकर पत्रकारों से बोला मुख्य आरोपी संजय रॉय

Tue, 12 Nov 2024 01:10 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 01:10 AM IST
सार

मैने कुछ नहीं किया है, मुझे फंसाने की साजिश रची गई है, जिसमें...सियालदह कोर्ट में सुनवाई के बाद पुलिस वैन से वापस ले जाते आरजी कर मामले का मुख्य आरोपी संजय रॉय ने पत्रकारों से  चिल्लाकर यह बात कही। 

विज्ञापन
The hearing of the RG case was held in a court, the main accused accused the police of framing him
कोलकाता मामले का मुख्य आरोपी संजय रॉय - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में तीन महिने पहले 9 अगस्त को महिला जूनियर डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने का अभियान जारी है। इसी सिलसिले में आज डॉक्टर की हत्या और बलात्कार मामले की सुनवाई सोमवार को सियालदह कोर्ट में हुई। जहां अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश अनिरबन दास की अदालत में यह सुनवाई बंद कमरे में हुई। बता दें कि मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पीड़िता के पिता गवाह के तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन


अदालत में सुनवाई के दौरान मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय की पेशी हुई। रॉय ने पेशी के दौरान पुलिस पर फंसाने की साजिश का आरोप लगाया। रॉय ने कहा कि उसे फंसाने की साजिश की गई है। जिसमें पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अदालत से निकलने के बाद बोला आरोपी
मामले की सुनवाई के बाद अदालत से बाहर आने के दौरान रॉय ने वहां उपस्थित पत्रकारों से चिल्लाकर कहा कि मैने कुछ नहीं किया है मुझे फंसाया गया है। यह सब वरिष्ठ अधिकारियों की साजिश है। रॉय ने विनीत गोयल और डीसी स्पेशल का नाम लिया और दावा किया कि इन अधिकारियों ने उन्हें फंसाने के लिए योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉय पर आरोप
जानकारी के अनुसार रॉय पर भारतीय दंड संहिता की धारा 64 (बलात्कार), धारा 66 (हत्या या गंभीर चोट पहुंचाने की सजा) और धारा 103 (हत्या की सजा) के तहत आरोप लगाए गए हैं। रॉय को 9 अगस्त को महिला जूनियर डॉक्टर की हत्या के बाद 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब हो कि इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा फैल गया था। बाद में, कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed