फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Government of India appoints IPS Dinkar Gupta as Director General, National Investigation Agency

NIA Director: आईपीएस दिनकर गुप्ता के महानिदेशक और स्वागत दास गृह मंत्रालय में विशेष सचिव नियुक्त

Thu, 23 Jun 2022 07:40 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 23 Jun 2022 07:40 PM IST
सार

केंद्र सरकार आईपीएस दिनकर गुप्ता को राष्ट्रीय जांच एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया है।  
 

विज्ञापन
The Government of India appoints IPS Dinkar Gupta as Director General, National Investigation Agency
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र सरकार आईपीएस दिनकर गुप्ता को राष्ट्रीय जांच एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया है। इसके साथ ही भारत सरकार ने आईपीएस स्वागत दास को विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), गृह मंत्रालय के पद पर नियुक्त किया है। वह वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो में विशेष निदेशक हैं।  
विज्ञापन

 
 
कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दिनकर गुप्ता को गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। गुप्ता 1987 बैच के पंजाब कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 मार्च, 2024, यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक एनआईए के महानिदेशक के रूप में गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

एक अन्य आदेश में स्वागत दास को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी दास वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो में विशेष निदेशक हैं। आदेश में कहा गया है कि दास को 30 नवंबर, 2024 तक पद पर नियुक्त किया गया है, जो उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed