फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The girl who swung to the song Love You Zindagi died in hospital, she was suffering from corona disease

अफसोस: कोरोना से मात खा गई 'लव यू जिंदगी' पर झूमने वाली लड़की, आखिरी पलों में यूं दिखाई थी हिम्मत

Fri, 14 May 2021 08:39 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 14 May 2021 08:39 AM IST
सार

वीडियो इसी वजह से वायरल भी हुआ था कि गाने पर झूमती लड़की से लोगों को जिंदादिल रहने व कठिन परिस्थिति में भी उम्मीद न हारने की प्रेरणा मिल रही थी, लेकिन दुख की बात यह है कि मौत ने इस लड़की की जीने की उम्मीद छीन ली। कोरोना के आगे वह बेबस हो गई और दुनिया को छोड़ कर चली गई। 

विज्ञापन
The girl who swung to the song Love You Zindagi died in hospital, she was suffering from corona disease
कोरोना से हुई लड़की की मौत - फोटो : डॉ. मोनिका लांगेह\ट्विटर

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर बैठी एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा था। वीडियो में कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से पीड़ित वह लड़की ‘लव यू जिंदगी’ गाने पर झूमती नजर आ रही थी। यह वीडियो इसी वजह से वायरल भी हुआ था कि गाने पर झूमती लड़की से लोगों को जिंदादिल रहने व कठिन परिस्थिति में भी उम्मीद न हारने की प्रेरणा मिल रही थी, लेकिन दुख की बात यह है कि मौत ने इस लड़की की जीने की उम्मीद छीन ली। कोरोना के आगे वह बेबस हो गई और दुनिया को छोड़ कर चली गई। 

विज्ञापन


अस्पताल में आईसीयू बेड नहीं मिल पाया था
इस लड़की का वीडियो 8 मई को ट्वटिर पर डॉ. मोनिका लांगेह ने शेयर किया था। डॉक्टर के अनुसार वीडियो में दिख रही इस लड़की को अस्पताल में आईसीयू बेड नहीं मिल पाया था, इसलिए उसे कोविड इमरजेंसी वार्ड में एडमिट किया गया था। डॉक्टर ने वीडियो शेयर करते समय बताया था कि कोरोना पीड़ित इस लड़की को एनआईवी (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन) पर रखा गया था। लड़की की जिंदगी बचाने के लिए रेमडेसिवीर और प्लाज्मा थेरेपी भी दी गई थी।
विज्ञापन


सीखः उम्मीद मत खोना
ट्विटर पर डॉ. मोनिका ने लिखा, ‘यह लड़की मात्र 30 साल की है। कोरोना संक्रमित इस लड़की को आईसीयू बेड नहीं मिल सका। हालत को संभालने के लिए इस लड़की को कोविड इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। वह पिछले दस दिनों से यहां भर्ती है। सीखः जिंदगी में हालात कैसे भी हों, उम्मीद मत खोना।'

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए
जब वीडियो वायरल हुआ था तब डॉक्टरों ने बताया था कि लड़की की हालत में सुधार हो रहा है और उसे डिस्चार्ज करने पर भी विचार किया जा रहा था, लेकिन अचानक उसकी तबीयत फिर से बिगड़ने लगी और इस बार डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। ऐसे में वह जिंदगी की जंग हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed