{"_id":"5af5b98b4f1c1bdc408b47ab","slug":"the-girl-was-thrown-in-hot-oil-after-opposing-the-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की को गरम तेल में फेंका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की को गरम तेल में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Updated Fri, 11 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भभुआ में एक शादी के दौरान छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की को गरम तेल में फेंक देने का मामला सामने आया है। यह घटना मोहनियां थाना के अनंतपुर गांव की है। बुधवार को गांव में भगवानपुर थाने के आंरेगाई से बारात आई थी। लड़की की हालत गंभीर है। फिलहाल मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जयमाला के दौरान एक लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई जिसका उसने विरोध किया। इसके बाद वहां मौजद दोनों पक्षों के लोग आपस में लड़ने लगे। इसी बीच एक अज्ञात युवक ने लड़की को गर्म तेल की कड़ाही में फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसका भभुआ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीड़िता की बहन ने बताया कि लड़ाई झगड़े के कारण शादी में भगदड़ मच गई। वे वहां से निकलने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच उसकी बहन पीछे छूट गई और किसी अज्ञात युवक ने उठाकर उसे तेल की कड़ाही में फेंक दिया। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।