फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The future of the proceedings of winter session of Parliament Depends on the election results

शीतकालीन सत्र : राम मंदिर, तीन तलाक पर सरकार के रुख पर टिकी हैं निगाहें

Tue, 11 Dec 2018 03:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Dec 2018 03:59 AM IST
विज्ञापन
The future of the proceedings of winter session of Parliament Depends on the election results
assembly election 2018

संसद का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे, राम मंदिर और तीन तलाक पर छाई सियासी गर्मी पर सबकी निगाहें सरकार के भावी रुख पर टिकी हुई है। सत्र से पहले विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मंगलवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार सहित कुछ अन्य दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित हो जाएगी।

विज्ञापन

राम मंदिर, तीन तलाक पर सरकार के रुख पर टिकी है निगाहें    

सत्र ऐसे समय में शुरू हो रहा है जब सरकार पर संघ, विहिप और संत राम मंदिर निर्माण के लिए तत्काल कानून लाने की मांग कर रहे हैं। वहीं मंगलवार को ही मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित पांच राज्यों के बहुप्रतीक्षित नतीजे आने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद स्थगित हो जाएगी दिन भर की कार्यवाही

इसके अलावा  तीन तलाक पर पहले ही अध्यादेश ला चुकी मोदी सरकार नरम रुख अपनाने के मूड में नहीं है। जबकि विपक्ष ने सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में ईवीएम पर सवाल उठाने के अलावा राफेल सौदे की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग कर अपने आक्रामक तेवर का आभास करा दिया है।

विज्ञापन

नतीजे तय करेंगे भविष्य

सत्र की कार्यवाही चलेगी या नहीं यह बहुत तक तक मंगलवार को आने वाले नतीजों पर निर्भर करेगा। अगर परिणाम सत्ताधारी भाजपा के प्रतिकूल आए तो चुनावी वर्ष के साथ-साथ औपचारिक रूप से इस सरकार के अंतिम सत्र में विपक्ष हमले का कोई मौका नहीं गंवाएगी। इसके उलट सकारात्मक परिणाम आने से विपक्ष का मनोबल टूटेगा। विपक्ष की बैठक से सपा-बसपा ने दूरी दिखा कर नतीजे का इंतजार करने का मन बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed