फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Finance Ministry has further tightened the rules for exempting import duties under FTA

एफटीए में आयात शुल्क रियायत के नियम सख्त, छूट के लिए देना होगा उत्पाद का निर्माण प्रमाण पत्र

Sat, 19 Sep 2020 06:47 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 19 Sep 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
The Finance Ministry has further tightened the rules for exempting import duties under FTA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

वित्त मंत्रालय ने मुक्त व्यापार अनुबंध (एफटीए) के तहत आयात शुल्क में छूट पाने के नियम और सख्त कर दिए हैं। मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि २१ सितंबर से आयातकों को छूट का लाभ पाने के लिए आयातित उत्पाद का निर्माण प्रमाण उपलब्ध कराना होगा।

विज्ञापन


दरअसल, एफटीए के तहत १० एशियाई देशों से आयात पर शुल्क में रियायत दी जाती है। मंत्रालय को ऐसी सूचना मिली थी कि कई आयातक गलत जानकारियों के जरिये छूट का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि सोमवार से एफटीए के तहत आयातकों को स्थानीय सीमा शुल्क प्राधिकरण के पास ज्यादा जानकारियां उपलब्ध करानी होंगी। किसी भी उत्पाद पर आयात शुल्क तभी मिलेगी, जब उसका कम से कम ३५ फीसदी निर्माण एफटीए में शामिल देश में हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर, अगर कोई मोबाइल इंडोनेशिया से आयात किया जा रहा है, तो आयातक को इस बात का प्रमाण पत्र पेश करना होगा कि उसका ३५ फीसदी निर्माण इंडोनेशिया में ही हुआ है। एफटीए के तहत पांच साल में १,२०० करोड़ के गलत दावे किए गए हैं। 

...तो देना होगा पूरा शुल्क
मंत्रालय ने कहा कि अगर किसी उत्पाद के आयात पर गलत तरीके से एफटीए शुल्क का लाभ लिया गया तो जांच के बाद संबंधित उत्पाद पर सुविधा खत्म कर दी जाएगी और आयात को पूरे शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।


इस कदम से एफटीए में शुल्क रियायत की निगरानी बढ़ जाएगी। आयातक सबसे ज्यादा छूट इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, रेफ्रिजरेटर, एसी, कैमरा, मोबाइल और दूरसंचार उपकरणों पर लेते हैं। अभी आयातक सिर्फ निर्यात करने वाले देश की एजेंसी द्वारा जारी ओरिजिन सर्टिफिकेट पेश कर छूट पा लेते हैं।

एफटीए के तहत भारत में सबसे ज्यादा आयात इंडोनेशिया, मलयेशिया, थाइलैंड, सिंगापुर और वियतनाम से किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed