फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Federation of All India Medical Association calls for shutdown of OPD services

Anger of Doctors: FIMA का आज देशव्यापी OPD सेवाएं बंद करने का एलान, महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में फैसला

Mon, 12 Aug 2024 11:53 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Aug 2024 11:53 PM IST
सार

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने आज देशव्यापी ओपीडी सेवाओं को बंद रखने का एलान किया है। एफआईएमए ने पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या के विरोध में यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
The Federation of All India Medical Association calls for shutdown of OPD services
FIMA काआज देशव्यापी ओपीडी बंद का एलान - फोटो : ANI

विस्तार

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन(एफआईएमए) ने आज यानी 13 अगस्त को ओपीडी की सेवाओं को पूरे देश में बंद करने का एलान किया है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में नौ अगस्त को एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर से यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या के विरोध में ओपीडी सेवाओं को बंद करने का आह्वान किया गया है। 

विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद देश भर में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच भारतीय चिकित्सा संघ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस कड़ी में भारतीय चिकित्सा संघ ने पत्र के जरिए पश्चिम बंगाल राज्य सरकार से अपनी तीन प्रमुख मांगें रखी है। आईएमए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर अपराध को संभव बनाने वाली स्थितियों की विस्तृत जांच करने और कार्यस्थल पर डॉक्टरों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए कदम उठाने की मांग की। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टर्स बोले- CM ने सात दिन की सीमा क्यों तय की
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार को सवाल उठाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार-हत्या के मामले को सुलझाने के लिए सात दिन की समय सीमा क्यों तय की है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।


क्या है भारतीय चिकित्सा संघ की तीन प्रमुख मांगें?
आईएमए ने पश्चिम बंगाल राज्य सरकार से निम्नलिखित मांग की है, जिसमें पहली मांग है, मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले। दूसरी मांग है, अपराध को संभव बनाने वाली परिस्थितियों की विस्तृत जांच हो। तीसरी मांग है, कार्यस्थल पर डॉक्टरों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

शुक्रवार 9 अगस्त को हुआ वारदात का खुलासा
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी का खुलासा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ, जब मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में उसका शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप भी बरामद किया गया। वहीं पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे भी मिले थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed