फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The enhanced train accommodation scheme will be available in trains

वेटिंग टिकट वालों को अन्य ट्रेनों में मिलेगी कन्फर्म बर्थ

Tue, 20 Dec 2016 11:46 AM IST
नवनीत शरण/ अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
The enhanced train accommodation scheme will be available in trains
भारतीय रेल - फोटो : PTI

वेटिंग टिकट वालों को रेलवे नये साल पर तोहफा देने जा रहा है। अब ट्रेन एकोमोडेशन स्कीम (विकल्प) को सभी ट्रेनों में लागू किया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि वेटिंग टिकट वालों को अन्य ट्रेनों में सीटें खाली रहने पर कन्फर्म बर्थ मिल सकेगा। खास बात यह है कि मेल/एक्सप्रेस के टिकट पर राजधानी, शताब्दी व दुरंतो ट्रेन जैसी विशेष ट्रेनों में भी यात्रा करने का मौका इस स्कीम से यात्रियों को मिलेगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे जोन व दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-चैन्नई, दिल्ली-बंगलूरू, दिल्ली-सिकंदराबाद रूट पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में विकल्प स्कीम के पॉयलट प्रोजेक्ट की सफलता को देखते हुए रेलवे ने इस स्कीम को सभी ट्रेनों में लागू करने का निर्णय लिया है। पिछली बार राजधानी, शताब्दी, दुरंतो ट्रेन में इस योजना को लागू नहीं किया गया था, लेकिन अब पहली जनवरी से विकल्प योजना को सभी ट्रेनों में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
रेलवे मंत्रालय ने सेंटर फॉर रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (कृस) से कहा है कि हर हाल में एक जनवरी तक इस स्कीम को सभी ट्रेन में लागू करने के लिए साफ्टवेयर तैयार करे। सभी रेलवे जोन को भी इस बाबत तैयारी पूरी करने को कहा गया है। बता दें कि विकल्प स्कीम के लिए आपको टिकट बुक करते वक्त रेलवे को बताना होगा कि अगर आपका वेटिंग टिकट उसी ट्रेन में कन्फर्म नहीं होता है तो अन्य ट्रेन में सीट खाली रहने पर आरक्षित बर्थ मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेलवे के नये नियम में यह भी उल्लेख किया गया है कि वेटिंग टिकट रहने पर किसी भी ट्रेन में जगह खाली रहने पर रेलवे यात्री को बर्थ उपलब्ध कराएगा। मेल, एक्सप्रेस के आरक्षित वेटिंग टिकट वालों को राजधानी और दुरंतो ट्रेनों में बर्थ खाली रहने पर भी बिना अतिरिक्त चार्ज लिए बगैर कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराया जाएगा। यानी इसके लिए कोई शुल्क अलग से यात्रियों से नहीं लिया जाएगा। 


बता दें कि फ्लैक्सी फेयर लागू होने के बाद राजधानी, शताब्दी और दुरंतों में सीटें खाली रह जा रही है। इससे रेलवे को घाटा भी उठाना पड़ रहा है, ऐसे में विकल्प स्कीम से रेलवे को थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed