फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The couple shot their own children to death, then committed suicide

बच्चों को मौत के घाट उतार दंपत्ति ने की आत्महत्या, लॉकडाउन में कारोबार के बर्बाद होने की आशंका

Sat, 20 Jun 2020 12:25 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 20 Jun 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
The couple shot their own children to death, then committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक बेहद ही हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक दंपत्ति ने अपने दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद इस दंपत्ति ने खुद भी आत्महत्या कर ली। दरअसल शुक्रवार को पुणे पुलिस के एक अधिकारी की तरफ से बताया गया कि बृहस्पतिवार देर रात को सुखसागर नगर में स्थित एक घर में परिवार के चार सदस्य छत से लटकते हुए मिले।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर पुलिस को अंदेशा है कि 33 साल के अतुल शिंदे और 32 वर्षीय उसकी पत्नी ने बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की। पुलिस के मुताबिक दंपत्ति ने सबसे पहले अपने छह साल के बेटे ऋग्वेद और तीन साल की बेटी अंतरा की कथित तौर पर हत्या की और फिर बाद में आत्महत्या की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शिंदे स्कूलों के लिए पहचान पत्र बनाने का कारोबार करता था। पुलिस को अंदेशा है कि शिंदे का कारोबार कोरोना वायरस महामारी के कारण बर्बाद हो गया या फिर काफी नुकसान में चला गया, जिसके कारण उसका परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिंदे के रिश्तेदारों और दोस्तों ने कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन जब बात नहीं हो सकी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन दंपत्ति ने दीवार पर कथित तौर पर संदेश लिखा जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।


पुलिस ने बताया कि दीवार पर लिखे संदेश के नीचे दंपत्ति के हस्ताक्षर भी थे। हालांकि, पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि दंपत्ति ने आत्महत्या करने से पहले किन-किन लोगों से आखिरी बार बात की थी और इस घटना से पहले उन्होंने किन लोगों से आखिरी बार मुलाकात की थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed