फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The country first sports car DC Avanti became the reason for its manufacturer Dilip Chhabria going to jail

देश की पहली स्पोर्ट्स कार डीसी अवंति बनी अपने निर्माता छाबड़िया के जेल जाने की वजह

Sun, 24 Jan 2021 11:23 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 24 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
The country first sports car DC Avanti became the reason for its manufacturer Dilip Chhabria going to jail
दिलीप छाबड़िया - फोटो : पीटीआई

देश के पहले सुपर कार निर्माता दिलीप छाबड़िया ने ऊंची छलांग लगाने के लिये भारत की पहली रियल स्पोर्ट्स कार डीसी अवंति बनाने की शुरुआत की थी। हालांकि यही स्पोर्ट्स कार अब छाबड़िया के जेल जाने की वजह बन गई है।

विज्ञापन


डीसी डिजाइन कंपनी के संस्थापक छाबड़िया को मुंबई पुलिस ने कार खरीदारों तथा कर्ज प्रदान करने वालों को धोखा देने के आरोप में 28 दिसंबर, 2020 को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह भारत में वाहनों के डिजाइन में बदलाव का 1990 के दशक की शुरुआत से प्रतिनिधित्व करते आ रहे छाबड़िया को अब जेल में दिन काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


छाबड़िया को बड़ा झटका तब लगा, जब डीसी अवंति के तमिलनाडु के एक ग्राहक ने अपनी कार पहले से ही हरियाणा के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत पाये जाने की शिकायत की। इससे पहले हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने काफी समय पहले एक वैनिटी वैन के लिये पूरा भुगतान कर देने के बाद भी डिलिवरी नहीं किये जाने को लेकर छाबड़िया के खिलाफ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भाराम्बे के अनुसार, पुलिस ने पाया है कि एक ही कार पर कई बार ऋण लिया गया है। लगभग 90 डीसी अवंति कारों का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिये किया गया है और इस तरह लगभग 100 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। पुलिस ने यह भी पाया है कि इन 90 वाहनों में से अधिकांश विभिन्न राज्यों में दो या तीन आरटीओ में पंजीकृत थे।


उल्लेखनीय है कि पहली इंडियन स्पोर्ट्स कार के रूप में प्रचलित डीसी अवंति का अनावरण अमिताभ बच्चन ने 2012 ऑटो एक्सपो में नयी दिल्ली में किया था। यह कार 2015 से भारतीय सड़कों पर उतरने लगी। इसकी कीमत काफी आकर्षक सिर्फ 42 लाख रुपये रखी गयी थी। हालांकि प्रदर्शन के पैमानों पर यह कार ठीक नहीं उतर पायी और इसकी महज 120 इकाइयों की बिक्री की जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed