फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The council seen in struggle to change the image of the BJP

भाजपा की परिषद में दिखी पार्टी की छवि बदलने की छटपटाहट

Mon, 26 Sep 2016 05:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोझीकोड
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोझीकोड Updated Mon, 26 Sep 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
The council seen in struggle to change the image of the BJP
- फोटो : file photo

केरल की धरती पर भाजपा की पहली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सूटबूट की पार्टी के आवरण को हटाने और इसकी जगह दरिद्र नारायण की छवि धारण करने की छटपटाहट साफ दिखी। नई छवि को गढ़ने के लिए पार्टी ने सोच समझकर अंत्योदय की बात करने वाले जनसंघ के अध्यक्ष और मुख्य विचारकों में शुमार दीनदयाल उपाध्याय के सौवें जन्म दिवस को चुना। केंद्र और पार्टी शासित राज्यों की गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने की रणनीति बनाई। हालांकि इस क्रम में उड़ी में हुए आतंकी हमले से उपजे देशव्यापी आक्रोश को कम करने की मजबूरी में पार्टी को राष्ट्रवाद का भी चोला धारण करना पड़ा। 

विज्ञापन


पूरी तरह से गरीब कल्याण के एजेंडे को केंद्र में रखने की इच्छा होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से तो पार्टी अध्यक्ष को बैठक में पाकिस्तान को कड़ा संदेश देना पड़ा। दरअसल, शुरुआती दौर में भाजपा की छवि शहरी पार्टी के तौर पर थी। 
विज्ञापन


नई सदी के पहले डेढ़ दशक में पार्टी काफी हद तक इस छवि को तोड़ने में कामयाब हुई। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर ने पार्टी को इस छवि से बाहर निकालने में मदद की। मगर इसी दौरान विपक्ष ने उस पर सूट बूट की पार्टी और सरकार का आरोप चस्पा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दलितों-मुस्लिमों से मिलेगा मन?

The council seen in struggle to change the image of the BJP

पार्टी की रणनीति लोकसभा चुनाव में मिले पिछड़ी जाति वर्ग के समर्थन को बरकरार रखते हुए दलित वर्ग तक अपनी मजबूत पहुंच बनाने की है। यही कारण है कि पार्टी ने इसके लिए अंत्योदय की बात करने वाले दीनदयाल के 100वें जन्म दिवस को चुना। इस दौरान उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के कारण मुसलमानों और दलितों में बढ़ रही नजदीकी से चिंतित प्रधानमंत्री पहले तो दलितों के समर्थन में आगे आए, इसके बाद रविवार को मुसलमानों की नाराजगी दूर करने की कोशिश में जुट गए। 

दीनदयाल के हवाले से मुसलमानों को वोट की मंडी का माल न समझने, इनसे घृणा करने के बदले इन्हें अपनाने संबंधी उनका बयान इसी रणनीति का हिस्सा है। 

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा कहते हैं पीएम मोदी ने शपथ  लेने के दिन ही कहा था कि उनकी सरकार गरीबों, दलितों और वंचितों की सरकार है। यही कारण है कि इनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए पीएम ने 80 योजनाओं को जमीन पर उतारा। जहां तक दरिद्र नारायण की छवि बनाने की कोशिश की बात है तो पार्टी पहले से ही गरीबों की पार्टी है। हम उन जगहों पर भी बेहद सफल रहे हैं जहां गरीबी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed