फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The coronavirus will be detected by dirty sewage water

सीवेज के गंदे पानी से कोरोना वायरस फैलने का चलेगा पता

Sat, 02 May 2020 05:00 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 02 May 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
The coronavirus will be detected by dirty sewage water
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

पोलियो कार्यक्रम से सीख लेते हुए सीवेज के गंदे पानी की जांच की जाएगी। इससे पता चलेगा, कोरोना कम्युनिटी में कितना फैला है। अमेरिका के नॉत्रडेम यूनिवर्सिटी के काइले जेम्स बिबी के नेतृत्व में 50 शोधकर्ता इस पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


आईआईटी, गांधीनगर के अर्थ साइंस विभाग के मनीष कुमार बताते हैं, मौजूदा जांच से कोरोना के फैलने का अंदाजा नहीं होता। लक्षण दिखने में भी तीन से 15 दिन लगते हैं। तब तक बहुत देर हो जाएगी।
विज्ञापन



ऐसे में अपशिष्ट की जांच कर फैलने का पता आसानी से लगा सकते हैं। पोलियो में ऐसा हो चुका है।  ट्रांजेशनल हेल्थ साइंसेज एंड टेक्नॉलॉजी इंस्टीट्यूट, फरीदाबाद की ईडी गगनदीप कांग बताती हैं कि अपशिष्टों की जांच से बहुत कुछ संभव है और पोलियो की तर्ज पर ही इसे देशभर में लागू करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 आईआईटी और जेएनयू को भेजा प्रोटोकॉल...

मनीष ने बताया कि उन्होंने आईआईटी चेन्नई, रूड़की, गुवाहाटी और जेएनयू दिल्ली को सैंपलिंग का प्रोटोकाल भेजा है। गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्डऔर गुजरात स्टेट बायोटेक्नोलॉजी मिशन उनकी पूरी मदद कर रहा है।

आरएनए की पहचान

विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना से संक्रमित मल या पेशाब त्याग करेगा तो उसमें कोरोना की मौजूदगी का पता लगाना संभव है और इसकी पहचान क्षेत्रवार गंदे पानी की जांच से संभव है। मनीष कहते हैं कि हम गंदे पानी के सैंपल से जिंदा कोरोना वायरस को तो नहीं पकड़ सकते लेकिन उसके आरएनए की पहचान हो सकती है जिसकी जीन सीक्वेंसिंग से ये पता किया जा सकता है कि कोरोना का जेनेटिक मटेरियल पानी में कितना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed