फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Congress has appealed to the Central Government to share the benefit of the fall in the price of crude oil with the public

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट का जनता को मिले फायदा

Mon, 06 Apr 2020 02:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 06 Apr 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
The Congress has appealed to the Central Government to share the benefit of the fall in the price of crude oil with the public
अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो)

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच अब कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने अपील की है कि सरकार कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी से हुए फायदे को जनता के साथ साझा करे। दरअसल, इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। ऐसे में कांग्रेस का कहना है कि सरकार को इस गिरावट से जो फायदा हो रहा है, उसे वह लोगों के साथ साझा करे। 

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह दावा भी किया कि पिछले छह वर्षों में सरकार को पेट्रोल एवं डीजल के जरिए 20 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, 'आज कच्चे तेल की कीमत 23 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। अगर छह वर्षों में कीमत में गिरावट और उत्पाद शुल्क का मिलाकर हिसाब लगाया जाए तो सरकार को कुल 20 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।' 
विज्ञापन


सिंघवी ने कहा, 'आज पेट्रोल की कीमत 70 रुपये से अधिक और डीजल की कीमत करीब 65 रुपये है। यह किस प्रकार का लगान है? 
अंग्रेजों ने भी अकाल के समय लगान नहीं ली थी।'

उन्होंने कहा कि यह पेट्रोल और डीजल पर मुनाफा कमाने का समय नहीं, बल्कि जनता के साथ मुनाफा साझा करने और उनका ख्याल रखने का है। सिंघवी ने कहा कि सरकार को इस मुनाफे का एक हिस्सा आमजन के साथ साझा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed