फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Clerk made bogus sign of Judge

जज बन बैठा क्लर्क, फर्जी साइन करके खुद ही निपटा दिए 105 मामले

Fri, 17 Feb 2017 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Feb 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
The Clerk made bogus sign of Judge

मुंबई की मैट्रोपोलिटिन अदालत में एक बड़ा अजीब किस्सा सामने आया है। जहां एक जज के क्लर्क ने खुद ही जज बनकर पेंडिंग पड़ी फाइलों पर फटाफट साइन कर डाले। 

विज्ञापन


जज ने ऐसी ही एक फाइल पर अपने हस्ताक्षर देखे तो हैरत में पड़ गए, मामले की जांच की गई तो पता चला क्लर्क ने कुल 105 फाइलों पर साइन किए हैं। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। हालांकि क्लर्क से जब पूछताछ की गई तो उसका कहना था कि उसने जज का बोझ हल्का करने के लिए कुछ फाइलों को निपटा दिया। 
विज्ञापन


द मिरर की खबर के अनुसार बलार्ड की मैट्रोपोलिटिन कोर्ट के क्लर्क मारुति सालुंके के खिलाफ पुलिस ने फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में केस दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लर्क की सफाई- फाइलों का बोझ कम करने का था इरादा

The Clerk made bogus sign of Judge
court shimla

एमआरए मार्ग थाने की पुलिस ने बताया कि शुरूआत जांच में पता चला है कि मारुति सालुंके ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के चेकों से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं किसी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने तो उसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा।

ये फाइलें कोर्ट के कमरा नंबर 33 में रखी हुई थी। इस कमरे में कंपनी के बाउंस चेक रखे गए ‌थे। ये मामले बैंकिंग कंपनियां फाइल करती हैं और फिर मजिस्ट्रेट इन मामलों को आगे बढ़ाती हैं। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट ने फाइलों के गट्ठर में सबसे ऊपर ऐसी फाइल देखी जिसमें उनके साइन थे। इसके बाद उन्होंने ऐसी कई और फाइलों को खंगालकर देखा तो सब पर उनके साइन थे। पुलिस जांच में पता चला कुल 105 फाइलों पर क्लर्क ने हस्ताक्षर किए हैं। वहीं आरोपी जज से पूछताछ की गई तो उसका कहना था सिर्फ जज की मदद और फाइलों का बोझ कम करने के लिए उसने यह काम किया है। इसके अलावा उसका कोई और इरादा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed