{"_id":"619aa2a5afdb2b5f653db5aa","slug":"the-chairman-of-pci-term-expired-and-press-association-said-this-impending-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता: पीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, प्रेस एसोसिएशन ने कहा- यह आसन्न संकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिंता: पीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, प्रेस एसोसिएशन ने कहा- यह आसन्न संकट
Mon, 22 Nov 2021 01:18 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:18 AM IST
सार
एसोसिएशन ने कहा कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक परिषद की कोई बैठक नहीं हो सकती है, परिषद के कर्मचारी भी अध्यक्ष की अनुपस्थिति में वेतन नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
भारतीय प्रेस परिषद
- फोटो : twitter
विस्तार
भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष का विस्तारित कार्यकाल रविवार को समाप्त हो गया। इसको लेकर प्रेस एसोसिएशन ने कहा चिंता जताते हुए कहा कि यह एक 'आसन्न संकट' है क्योंकि सरकार ने अभी तक इसका नया अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया है।
विज्ञापन
पत्रकार निकाय ने एक बयान में कहा कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सी. के. प्रसाद का परिषद के अध्यक्ष के रूप में तीन साल का कार्यकाल मई में समाप्त हो गया था, हालांकि, पीसीआई अधिनियम 1978 के अनुसार, उन्होंने छह और महीनों के लिए परिषद के अध्यक्ष के रूप में काम करना जारी रखा।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने कहा कि पीसीआई अधिनियम में कोई प्रावधान नहीं है कि मौजूदा अध्यक्ष अपने विस्तारित कार्यकाल की समाप्ति के बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति और कार्यभार संभालने तक पद पर बने रह सकते हैं।
विज्ञापन
साथ ही एसोसिएशन ने कहा कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक परिषद की कोई बैठक नहीं हो सकती है, परिषद के कर्मचारी भी अध्यक्ष की अनुपस्थिति में वेतन नहीं ले पाएंगे।
एसोसिएशन ने कहा कि परिषद के अध्यक्ष की नियुक्ति एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा की जाती है जिसमें राज्यसभा के अध्यक्ष, लोकसभा के अध्यक्ष और पीसीआई के निर्वाचित प्रतिनिधियों में से एक शामिल होता है।