{"_id":"57ddb5a04f1c1be97cd48374","slug":"the-case-of-the-homosexual-relationship-between-two-young-women","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समलैंगिक संबंधों के चलते दो युवतियों का परिवार से विद्रोह, छोड़ा घर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
समलैंगिक संबंधों के चलते दो युवतियों का परिवार से विद्रोह, छोड़ा घर
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 18 Sep 2016 06:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समलैंगिकता के मामले अब छोटे कस्बों में भी सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला कस्बा अवागढ़ में भी सामने आया है। दो युवतियों के बीच करीबी संबंधों का परिवारीजनों ने विरोध किया तो उन्होंने घर छोड़ दिया और थाने पहुंच गई। पुलिस ने उनके परिवारीजनों को बुलाकर बात की, लेकिन दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। बाद में उन्हें उनके एक रिश्तेदार के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक छोटे से कस्बे में रहने वाली एक युवती सब्जी की दुकान करती है, जबकि उसकी सहेली पास के घर में रहती है। दुकान करने वाली युवती के पिता ने बताया पिछले एक साल से दोनों एक साथ रहती है। दुकान का पैसा तक अपनी सहेली पर खर्च कर दिया।
विज्ञापन
दोनों अलग बिरादरी की है। शुक्रवार देर शाम थाने पहुंची युवतियों ने अपने मां-बाप पर मारपीट करने का आरोप लगाया और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। एसओ अवागढ़ का कहना है कि दोनो युवतियां शुक्रवार शाम शिकायत लेकर आई तो मां-बाप को बुलाकर बात की गई, लेकिन दोनों ने मां-बाप संग रहने से इनकार कर दिया और एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी थीं। इसके बाद उनके एक रिश्तेदार के साथ उन्हें थाने से फीरोजाबाद भेज दिया गया।
विज्ञापन