फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The business of sterling biotech Group promoter Nitin and Chetan Sandesara spread abroad

बैंक धोखाधड़ी मामला : विदेश में भी फैला है संदेसरा बंधुओं का कारोबार

Sat, 02 Jun 2018 09:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jun 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
The business of sterling biotech Group promoter Nitin and Chetan Sandesara spread abroad

पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बैंक धोखाधड़ी मामले में फंसे स्टर्लिंग ग्रुप के प्रमोटर नितिन एवं चेतन संदेसरा का कारोबार देश से लेकर विदेश तक फैला है। दवा के कारोबार से श्रीगणेश करने वाले ये उद्योगपति बंधु कई तेल कुओं के भी मालिक है। भारत के अलावा नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, अमेरिका, सेशल्स और मॉरीशस में भी समूह की कंपनियां सक्रिय हैं।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार नाइजीरिया में इस समूह के कई तेल कुएं हैं। समूह के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर के बाद ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है और उसके जांच के दायरे में समूह के 50 से अधिक विदेशी बैंक अकाउंट भी हैं।
विज्ञापन


मुंबई में छापे से खुला था राज
समूह की 300 से भी ज्यादा मुखौटा कंपनियों और बेनामी संपत्तियों से जुड़ी सामग्री को ईडी ने मुंबई के जागेश्वरी से जब्त किया है। इनमें कंपनियों के गठन से संबंधित दस्तावेज, रबर स्टांप, कंपनी सील, चेक बुक, पैन कार्ड और 10 लाख से ज्यादा पन्नों के दस्तावेज शामिल हैं। यह सामग्री समूह के कई परिसरों से लाकर यहां रखी गई थी ताकि उन्हें जांच एजेंसियों की नजर से बचा कर खा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने इसके लिए दिल्ली, मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत समेत देश के विभिन्न शहरों के 50 ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसके बाद मुंबई के जागेश्वरी में उसे सफलता मिली। ईडी के मुताबिक मुखौटा कंपनियों में दीपराज ट्रेडिंग, इंबिओ ट्रेडिंग, गेट्सबाइ ट्रेडिंग, न्यूपोर्ट इंटरप्राइजेज और राज बोन्स शामिल है। इन कंपनियों के नाम पर बेनामी संपत्तियां और कई लग्जरी कारें हैं। इनके द्वारा 140 करोड़ रुपये भी बैंक खातों से निकाला गया है। 

सरकारी कर्मियों को भी दी रिश्वत

बैंक धोखाधड़ी से हासिल धनराशि से समूह की विभिन्न कंपनियों के नाम पर संपत्ति खरीदी गई। संदेसरा बंधुओं ने इससे कई लग्जरी गाड़ियां भी खरीदीं। इसके अलावा इसमें कई नौकरशाहों के नाम भी ईडी के हाथ लगे हैं, जिन्हें कंपनी द्वारा पैसा दिया गया है। ईडी इस मामले में जांच कर रहा है। 

फार्म हाउस की पार्टी में बैंक अधिकारी
समूह की एक कंपनी के निदेशक सुनील यादव द्वारा ईडी के सामने दिए गए बयान के अनुसार संदेसरा बंधु जब दिल्ली में होते थे तो उनके फार्म हाउस में शानदार पार्टियों का आयोजन किया जाता था जिनमें बैंकों के अधिकारी भी शामिल होते थे।

टैक्स हैवन देशों में 100 से ज्यादा कंपनियां
आयकर अधिकारियों के अनुसार संदेसरा बंधुओं ने बैंकों से मिले लोन को हड़पने के लिए ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड और सेशल्स जैसे टैक्स हैवन देशों (जहां आयकर पर टैक्स नहीं लगता है) में 100 से ज्यादा कंपनियां, ट्रस्ट और फाउंडेशन बना रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed