फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The attack on ex navy officer Madan Sharma has been condemned by the 600 retired army officers in mumbai

मुंबई : पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ मारपीट के विरोध में उतरे 600 से ज्यादा पूर्व सैन्य अधिकारी

Mon, 14 Sep 2020 02:52 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Sep 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
The attack on ex navy officer Madan Sharma has been condemned by the 600 retired army officers in mumbai
Madan Sharma, retired Navy officer - फोटो : ANI

पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर हुए हमले की सशस्त्र बलों के पूर्व अधिकारियों ने निंदा की है। इन अधिकारियों ने रविवार को बयान जारी कर कहा, यह अविश्वसनीय है कि इतने गंभीर मामले को मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार ने इतनी लापरवाही से लिया।

विज्ञापन


अब तक मामले में न्याय नहीं हुआ है और आरोपियों को जमानत मिलना जले पर नमक छिड़कने जैसा है। मामले में न्याय की हल्की से उम्मीद भी नहीं दिखी है।


600 से ज्यादा पूर्व अधिकारियों के हस्ताक्षर वाले बयान में कहा गया है कि नौसेना के पूर्व अधिकारी पर हमला करने और उनके परिवार को नीचा दिखाने वाले आरोपियों पर राजनीतिक दल से जुड़ाव के कारण सख्त कार्रवाई नहीं की गई। यह अविश्वसनीय रूप से चौंकाने वाला है और मुंबई में नौसेना के पूर्व अधिकारी के साथ गुंडागर्दी अस्वीकार्य है।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि जो मदन शर्मा के साथ हुआ वह निंदनीय है। हमें पूर्व सैन्य अधिकारियों की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और प्रत्येक नागरिक को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में  एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) प्रदीप नाइक, वाइस एडमिरल (रिटायर्ड) शेखर सिन्हा, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह और एयर मार्शल (रिटायर्ड) एसपी सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूपी में पूर्व सैनिकों पर हमले हुए, लेकिन रक्षामंत्री ने उन्हें फोन नहीं किया: राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से सहानुभूति जताते हुए कहा, मैं उनके साथ हुई घटना का विरोध करता हूं। अगर कोई हमला करता है तो हमसे नहीं पूछता। महाराष्ट्र बड़ा राज्य है। यह किसी के भी साथ हो सकता है। क्या आपको पता है कि यूपी में कितने पूर्व सैनिकों पर हमला हुआ है? लेकिन रक्षामंत्री ने कभी उन्हें फोन नहीं किया।


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मानना है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्र में कानून का राज है और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया गया। दुर्भाग्य से कुछ दल अपने हितों के लिए राजनीति कर रहे हैं। रक्षामंत्री भी मामले में दिलचस्पी ले रहे हैं। अगर आप किसी पर कीचड़ उछालते हो तो लोग गुस्सा हो जाते हैं, लेकिन इसको सरकार के साथ जोड़ना अनुचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed