फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The actress put video on Facebook alleging sexual harassment on a senior journalist

फेसबुक पर वीडियो डालकर अभिनेत्री ने लगाया वरिष्ठ पत्रकार पर यौन उत्पीड़न का आरोप

Sat, 29 Sep 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Sep 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
The actress put video on Facebook alleging sexual harassment on a senior journalist

चेन्नई की एक अभिनेत्री ने एक वरिष्ठ पत्रकार पर यौन उत्पीड़न और बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को फेसबुक पर एक आठ मिनट लंबा वीडियो डालकर अभिनेत्री ने अपनी बात सोशल मीडिया के सहारे कही। वीडियो में अभिनेत्री ने कहा कि पत्रकार प्रकाश एम स्वामी 2016 से उसे सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि एक बार अभिनेत्री के बेटे की पासपोर्ट संबंधी किसी मदद के लिए घर आए पत्रकार ने घर में ही उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश भी की थी। 

विज्ञापन


वहीं, स्वामी ने इन आरोपों को काल्पनिक बताते हुए कहा कि वह अभिनेत्री के घर कभी गए ही नहीं और न ही उन्होंने कभी अभिनेत्री के उत्पीड़न का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि एक खोजी पत्रकार होने के नाते वह एक खबर पर काम कर रहे हैं जो अभिनेत्री के खिलाफ है। इसलिए वह स्वामी पर ऐसे इल्जाम लगा रही हैं। स्वामी ने कहा कि वह सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में सारी जानकारी दुनिया के सामने लाएंगे। 
विज्ञापन

 

वायरल हो चुके वीडियो में अभिनेत्री ने कहा कि स्वामी सबसे पहले अभिनेत्री के पति की मृत्यु के बाद उनसे हांगकांग में 2016 में मिले थे। तब स्वामी ने कहा था कि वह अभिनेत्री के बेटे के पासपोर्ट में आ रही दिक्कत का समाधान करने में सहायता करेंगे। अभिनेत्री ने कहा कि हालांकि उन्हें स्वामी के व्यवहार में गलत इरादे नजर आ रहे थे। अभिनेत्री ने कहा कि हाल ही में स्वामी उनके घर आए थे जहां उन्होंने उससे संबंध बनाने की कोशिश की। 

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि इसके बाद स्वामी ने उनको सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे और बदनाम करने की धमकी दी। आरोप लगाया कि स्वामी ने अभिनेत्री पर ही पति की हत्या करने का आरोप भी लगाया। अभिनेत्री ने कहा कि वह पुलिस के पास भी गई थीं, लेकिन वहां उनकी शिकायत पर उन्हें केवल एक सामुदायिक सेवा प्रमाणपत्र देकर चलता कर दिया गया। उन्होंने कहा कि शिकायत करने के बावजूद कोई एफआईआर नहीं लिखी गई। 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत में इंटरनेट पर उत्पीड़न की बात कही गई थी इसलिए शिकायत को साइबर सेल भेज दिया गया है। अभिनेत्री ने यह दावा भी किया जब से उन्होंने पत्रकार की असलियत दुनिया को बताई है कुछ और महिलाएं भी इन्हीं आरोपों के साथ सामने आई हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे व्हाट्सएप पर और मैसेज के माध्यम से कई महिलाओं ने मुझसे संपर्क किया है। इनमें से कुछ तो विदेश से भी हैं। वह अपनी पहचान दुनिया के सामने नहीं लाना चाहती हैं। लेकिन इन महिलाओं की अनुमति के साथ मैं फिर पोस्ट करूंगी।'

बता दें कि प्रकाश भारत के कई मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। उनकी फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक वह संयुक्त राष्ट्र के लिए संवाददाता, एमी अवार्ड्स में जज और अमेरिका तमिल संगम के अध्यक्ष हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed